{"_id":"699215ca77806fa5b4034e67","slug":"loss-of-taste-after-viral-infection-patient-still-worried-even-after-recovery-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-136590-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: वायरल के बाद स्वाद गायब, ठीक होने के बाद भी मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: वायरल के बाद स्वाद गायब, ठीक होने के बाद भी मरीज परेशान
Mon, 16 Feb 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर पीएचसी में मरीजों का इलाज करते डॉ. नीरज कुमार। संवाद
इन दिनों वायरल बुखार से ठीक हुए कई मरीजों में मुंह का स्वाद दो से तीन दिन तक न आने की शिकायत आ रही है। मंझनपुर पीएचसी में रोजाना 10-15 मरीज इन्हीं बीमारियों से ग्रसित पाए जाते हैं।
मंझनपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में रविवार को इलाज के लिए पहुंचे रामबाबू और सुनील ने बताया कि तेज बुखार और शरीर दर्द से राहत तो मिल गई, लेकिन खाना बेस्वाद लग रहा है। असकरनपुर मगरोहनी के संजय ने बताया कि दवा लेने के बाद बुखार तो उतर गया, पर दो दिन तक चाय और खाना दोनों का स्वाद महसूस नहीं हुआ।
वहीं, एक महिला मरीज ने कहा कि गंध भी कम महसूस हो रही थी, जिससे भूख पर असर पड़ा। पीएचसी प्रभारी डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि वायरल संक्रमण के दौरान शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। तेज बुखार, गले में संक्रमण और दवाओं के असर से स्वाद और गंध की क्षमता अस्थायी रूप से कमजोर हो सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अधिकांश मरीजों में यह समस्या दो-तीन दिन में ठीक हो जाती है। डॉक्टर ने मरीजों को पर्याप्त पानी पीने, हल्का और पौष्टिक भोजन लेने और आराम करने की सलाह दी है।