फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Lohia raging in the village to see the mess secretary

लोहिया गांव में गंदगी देख भड़के सचिव

Sat, 10 Jan 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Sat, 10 Jan 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Lohia raging in the village to see the mess secretary
लोहिया गांवों के विकास कार्यों की हकीकत जानने शुक्रवार को सचिव राजस्व परिषद आलोक कुमार सीएम के दूत बनकर कौशाम्बी आए थे। इस दौरान उन्होंने लोहिया गांव कादीपुर इचौली की जांच की। गंदगी देख भड़के सचिव ने सफाईकर्मी को सस्पेंड करने और अधूरे पड़े विकास कार्यों को 15 दिन में पूरा कराने का निर्देश अफसरों को दिया। वहीं विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान आश्रम पद्धति स्कूल का काम पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर को चेतावनी दी।
विज्ञापन


जिले के विकास कार्य और लोहिया गांवों की जांच को राजस्व परिषद के सचिव आलोक कुमार सुबह 10 बजे कौशाम्बी आ गए थे। सबसे पहले उन्होंने कलेक्ट्रेट में अफसरों के साथ बैठक करके विकास कार्यों का जायजा लिया। आश्रम पद्धति स्कूल का काम पूरा नहीं होने पर समाज कल्याण निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर एसके निगम को फटकार लगाई। वहीं सभी अफसरों को विभागीय योजनाओं को समय से पूरा कराने की हिदायत दी। इसके बाद सचिव सीधे लोहिया गांव कादीपुर इचौली पहुंचे। यहां सड़क किनारे गंदगी देख उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी को फटकारा। साथ ही डीपीआरओ को सफाईकर्मी को सस्पेंड करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


 गांव में विकास कार्यों की जांच के दौरान गांववालों ने सचिव को घेरकर जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने की शिकायत की। सचिव ने बीडीओ की क्लास ली। साथ ही हफ्तेभर के भीतर नाली निर्माण का आदेश दिया। सचिव ने चौपाल लगाकर भी ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान रास्ते की समस्या से ग्रामीणों ने उन्हें अवगत कराया। सचिव ने इचौली, हसनपुर भडेसर मार्ग को ठीक कराने का निर्देश एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को दिया है। साथ ही खराब पड़े नलकूप को भी हफ्तेभर के भीतर दुरुस्त कराने का निर्देश विभागीय अफसर को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के दूत बनकर कौशाम्बी आए राजस्व परिषद के सचिव ने शुक्रवार को सिराथू में अस्पताल, ब्लाक और तहसील का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खामियां पाए जाने पर एसडीएम की क्लास ली। अस्पताल में जांच के दौरान सपा नेता ताजद्दीन ने डाक्टरों की गैरहाजिरी समेत तमाम शिकायतें की। इस पर सचिव ने सीएमओ को कर्रा करते हुए सभी चिकित्सकों के ड्यूटी की निगरानी का निर्देश दिया। अस्पताल से सीधे वे सिराथू ब्लाक पहुंचे। ब्लाक में निरीक्षण के दौरान उनके सामने लोहिया गांवों में अपात्रों को आवास आवंटन की शिकायतें मौजूद लोगों ने की। इस पर सचिव ने बीडीओ लक्ष्मण प्रसाद से पूछताछ की। साथ ही सिराथू ब्लाक में मनरेगा बजट का 1/6 हिस्सा ही खर्च होने पर कड़ी नाराजगी जताई। चेताया कि मार्च से पहले शत प्रतिशत धन खर्च होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed