{"_id":"7956350725cf95037e658528a170096f","slug":"lohia-housing-beneficiaries-received-a-gift-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया आवास के लाभार्थियों को मिला तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया आवास के लाभार्थियों को मिला तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Fri, 02 Jan 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। नए साल में सरकार ने लोहिया आवास के लाभार्थियों को तोहफा दिया है। शासन ने आवास निर्माण का रकम और रकबा दोनों बढ़ा दिया है। अब लोगों को आवास बनवाने के लिए 3.05 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि पहले लोहिया आवास निर्माण के लिए लाभार्थियों को सिर्फ 2.75 लाख रुपये ही मिलते थे।
कौशाम्बी में वित्तीय वर्ष 2014-15 के तहत लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के तहत 27 गांवों को चयनित किया गया है। जिला विकास अधिकारी महेंद्र तिवारी ने बताया कि इन लोहिया गांवों में 4283 गरीबों के लिए लोहिया आवासों के निर्माण का लक्ष्य है। अब तक गांवों में 1800 गरीबों को लोहिया आवास के लिए चिन्ह्नित किया गया है। डीडीओ का दावा है कि 1695 लाभार्थियों के खाते में आवास निर्माण के लिए पहली किश्त भी भेजी जा चुकी है। जिला विकास अधिकारी ने बताया कि अब लोहिया ग्रामीण आवास योजना के तहत मकानों के निर्माण की रकम बढ़ा दी गई है।
अब मकानों को बनवाने के लिए अब लाभार्थियों को 2.75 लाख रुपये के स्थान पर 3.05 लाख रुपये दिए जाने का फरमान हुआ है। साथ ही मकान निर्माण के क्षेत्रफल में भी बदलाव किया गया है। पहले 22.8 वर्गमीटर में आवासों को बनवाने का निर्देश था। अब ये मकान 30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनाए जाएंगे। डीडीओ ने बताया कि बढ़ी रकम का लाभ उन लाभार्थियों को भी मिलेगा। जिनके खाते में आवास निर्माण की पहली किश्त भेजी जा चुकी है। आयुक्त ग्राम्य विकास ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर तत्काल शासनादेश को लागू करने का निर्देश दिया है। डीएम राजमणि यादव का कहना है कि पत्र प्राप्त हुआ है। मातहतों को शासनादेश के मुताबिक आवास निर्माण की रकम लाभार्थियों के खाते में भेजने का निर्देश दिया गया है।