फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Lohia anger happened to meet housing

लोहिया आवास नहीं मिलने से फूटा गुस्सा

Sat, 24 Jan 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 24 Jan 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Lohia anger happened to meet housing
मंझनपुर। गरीब होने के बाद भी लोहिया आवास से वंचित जियापुर कैनी गांव की गरीब महिलाओं का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा। अपात्रों को आवास आवंटन का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने विकास भवन के सामने प्रदर्शन किया। सीडीओ को प्रार्थनापत्र देकर आवंटन का सत्यापन कराने और गरीबों को आवास दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन

 
सिराथू ब्लाक क्षेत्र के जियापुर कैनी गांव की रहने वाली उर्मिला देवी, अंजू देवी, सपना देवी, शिवरानी, संगीता देवी, कल्पना देवी, गंगासागर, शिवभवन, सूबेदार, बुधराम आदि ने बताया कि वे भूमिहीन, बेघर गरीब हैं। टूटे-फूटे खंडहर बन चुके मिट्टी के घर और झोपड़ों में रहने को मजबूर हैं। मेहनत मजदूरी करने वाले ग्रामीण और महिलाओं ने बताया कि गरीब होने के बाद भी उन्हें अब तक इंदिरा अथवा लोहिया आवास का लाभ नहीं दिलाया जा सका है। महिलाओं का आरोप है कि इस साल भी लोहिया आवास आवंटन के लिए उन लोगों ने प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी से गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


इसके बाद भी उन्हें दरकिनार करके अपात्रों को आवास आवंटित कर दिया गया है। आवास नहीं मिलने से परेशान महिलाओं ने शुक्रवार को विकास भवन आकर प्रदर्शन किया। सीडीओ को मांगपत्र देकर गांव में आवंटित किए गए लोहिया आवास की जांच कराने, अपात्रों को आवंटित आवास निरस्त कराकर गरीबों को लाभ दिलाने की मांग की है। सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी को आवास आवंटन का सत्यापन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed