फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Lohanda case: A three-member team of Pratapgarh police started investigation

लोहंदा कांड : प्रतापगढ़ पुलिस की तीन सदस्यीय टीम ने शुरू की जांच

Fri, 27 Jun 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 27 Jun 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Lohanda case: A three-member team of Pratapgarh police started investigation
लोहदा मे पीड़ित परिवार से पूछताछ करती प्रतापगढ़ पुलिस।   स्रोत: पुलिस
सैनी कोतवाली के लोहंदा कांड की जांच प्रतापगढ़ पुलिस ने शुरू कर दी है l बृहस्पतिवार प्रतापगढ़ के यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह की अगुवाई मे तीन सदस्यीय टीम कौशाम्बी आई l लोहंदा गांव में पीड़ित परिवार के साथ ही मंझनपुर आकर एसपी से मुलाकात की l टीम प्रभारी ने बताया कि एसआईटी अब नए सिरे से जांच करेगी l इसे लेकर टीम घटना से जुड़े अभिलेख अपने साथ ले गई l
विज्ञापन

एसआईटी प्रभारी ने इस प्रकरण में पहले जांच करने वाले संबंधित अधिकारियों के बारे में जानकारी हासिल की। कौशाम्बी के एसपी राजेश कुमार द्वारा गठित एसआईटी टीम के सदस्यों से पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद वह टीम के साथ प्रतापगढ़ रवाना हो गए।
विज्ञापन

बहुचर्चित कांड की जांच कर प्रतापगढ़ एसआईटी अपनी रिपोर्ट एडीजी प्रयागराज को सौंपेगी। कौशाम्बी के एसपी राजेश कुमार ने बताया कि एसआईटी की टीम बृहस्पतिवार को यहां आई थी। जांच के लिए वह संबंधित अभिलेख अपने साथ ले गई है। कौशाम्बी की पुलिस जांच टीम का पूरा सहयोग करेगी। इसका निर्देश भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed