फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Lock hanging in 101 branches of nationalized bank for the second day

राष्ट्रीयकृत बैंक की 101 शाखाओं में दूसरे दिन भी लटका रहा ताला

Fri, 17 Dec 2021 05:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
Lock hanging in 101 branches of nationalized bank for the second day
राष्ट्रीयकृत बैंक की 101 शाखाओं में दूसरे दिन भी लटका रहा ताला, भटके ग्राहक
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को भी हड़ताल पर रहे कर्मचारी, 25 करोड़ का लेनदेन प्रभावित होने का अनुमान
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक 2021 की वापसी की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते लगातार दूसरे दिन भी जिले की 101 बैंक शाखाओं में ताले लटकते रहे। इससे शुक्रवार को भी करोड़ों का लेनदेन प्रभावित हुआ। दूरदराज से आने वाले हजारों ग्राहकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। नकदी के लिए भटकते नजर आए।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बृहस्पतिवार को पदाधिकारियों व बैंककर्मियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा की विकास भवन शाखा के समक्ष प्रदर्शन किया था। जबकि दूसरे दिन शुक्रवार को संगठन के आह्वान पर बैंक शाखाओं में तालाबंदी कर सभी कर्मचारी प्रयागराज शहर में आयोजित आंदोलन में हिस्सा लेने पहुंच गए। यूनियन के सदस्य अमित पटेल ने कहा कि बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक 2021 को केंद्र सरकार ने संसद के चालू सत्र में पेश करने के लिए सूचीबद्ध किया है। उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि यदि यह बिल संसद में पेश होता है तो बैंककर्मी विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चलेे जाएंगे। कहा कि यह बिल बैंकों के निजीकरण का रास्ता खोलेगा। एलडीएम जितेंद्र चौधरी ने बताया कि दूसरे दिन भी जिले में तकरीबन 25 करोड़ का कारोबार ठप होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed