फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   List of examination centers may be released next week

Kaushambi News: अगले सप्ताह जारी हो सकती है परीक्षा केंद्रों की सूची

Thu, 09 Nov 2023 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 09 Nov 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
List of examination centers may be released next week
मंझनपुर। सबकुछ ठीक रहा तो अगले सप्ताह तक यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची जारी हो सकती है। पिछले साल से इस बार छात्रों की संख्या 509 कम है। लिहाजा इस बार भी 85 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने का अनुमान है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा फरवरी माह के पहले पखवाड़े में होने की संभावना है। इसे लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। परीक्षा केंद्र बनने के लिए 372 विद्यालयों की जांच के बाद 353 का डाटा ऑनलाइन किया गया था। इन्हीं में से ही परीक्षा केंद्र का चयन होना है। डीआईओएस कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक अगले सप्ताह तक परिषद की ओर से परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की जा सकती है।
विज्ञापन


बोर्ड से जारी सूची को जिला प्रशासन दोबारा से सत्यापित करेगा। इसके बाद परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी होगी। यह प्रक्रिया फरवरी माह से पहले पूरी होना है। इस बार बोर्ड परीक्षा में 47,406 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जो पिछले साल की तुलना में 519 कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ. एसएन यादव ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 13,550 बालक और 12,288 बालिकाएं और इंटर के लिए 12,158 बालक व 9,440 बालिकाओं ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed