फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   linman do not work

24 घंटे बाद भी फ्यूज नहीं बांध सका लाइनमैन

Fri, 28 Oct 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 28 Oct 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
linman do not work
other
सरायअकिल विद्युत उपकेंद्र के मंझनपुर फीडर में तैनात लाइनमैन मनमानी पर उतारू है। उपभोक्ताओं की शिकायत के 24 घंटे बाद भी वह फ्यूज नहीं बांध सका। इसके चलते गांव की आधी आबादी को दो रात अंधेरे में काटनी पड़ी।
विज्ञापन


   सरायअकिल पावर हाउस के मंझनपुर फीडर में तैनात लाइनमैन केशन की मनमानी से उपभोक्ता आजिज आ चुके हैं। आरोप है कि लाइनमैन सामान्य उपभोक्ताओं की जगह नलकूप, चक्की और व्यवसायिक कनेक्शन वालों से वसूली में मस्त रहता है। लापरवाही की शिकायत पर पूर्व एक्सईएन ने इसका स्थानांतरण गोपसहसा उपकेंद्र कर दिया था। साल भर पहले हुए स्थानांतरण के बाद भी इसने गोपसहसा का चार्ज नहीं लिया।
विज्ञापन


लाइनमैन की मनमानी से इलाके के सामान्य उपभोक्ताओं का हाल बेहाल है। बानगी के तौर म्योहर गांव को लिया जा सकता है। यहां पर ढाई सौ केवीए के ट्रांसफार्मर से गांव के आधे हिस्से में आपूर्ति की जाती है। बुधवार की रात ट्रांसफार्मर से दो सौ मीटर आगे बंधा फ्यूज उड़ गया। रात भर बिजली न मिलने पर उपभोक्ताओं ने सुबह केशन को फ्यूज जोड़ने के लिए कहा। उसने हां तो कर लिया पर धन न मिलने के कारण फ्यूज नहीं जोड़ा। शाम को जब आपूर्ति चालू हुई तो लोगों के घरों में अंधेरा छाया रहा। मामले की शिकायत ग्रामीणों ने एक्सईएन प्रभाकर पांडेय से की। उन्होंने समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed