{"_id":"5deff0d58ebc3e880439305a","slug":"lekhpals-boycott-work-kaushambi-news-ald26260383","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों ने किया कार्य का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों ने किया कार्य का बहिष्कार
विज्ञापन
lekhpals boycott work
- फोटो : KAUSHAMBI
लेखपालों ने किया कार्य का बहिष्कार
मंझनपुर। प्रांतीय कार्यकारिणी के आवाहन पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले जिले के लेखपालों ने मंगलवार से कलमबंद हड़ताल शुरू कर दिया। संगठन के बैनर तले तीनों तहसीलों में बैठक कर लेखपालों ने चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनाई। चेताया कि मांगे नहीं माने जाने पर 13 दिसंबर से जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
लेखपाल संघ लंबे समय से वेतन विसंगति, प्रधानमंत्री सम्मान निधि का कार्य, बाइक भत्ता समेत 12 सूत्रीय मांग कर रहा है। आंदोलन के पहले चरण में लेखपालों ने महीने भर पहले अतिरिक्त चार्ज वाले हल्कों का बस्ता वापस किया। इसके बाद मंगलवार से कार्य बहिष्कार कर कलमबंद हड़ताल पर चले गए। सदर तहसील में अध्यक्ष सुरेश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कंधई लाल त्रिपाठी, ज्ञान सिंह, सुल्तान अहमद, रोशनलाल, त्रियुगी नारायण, ओमप्राकश गुप्ता, तीरथ प्रसाद, बजरंग प्रसाद, ज्वाला प्रसाद, लल्लू प्रसाद आदि लेखपाल उपस्थित रहे। इसी तरह से चायल तहसील में सरफराज अहमद तथा सिराथू तहसील में अवधेश सिंह की अगुवाई में लेखपालों ने कार्य बहिष्कार किया।