फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Legislative representative from forest mafia asked for money

वन माफिया से विधायक प्रतिनिधि ने मांगे रुपये

Thu, 26 Dec 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Legislative representative from forest mafia asked for money
Legislative representative from forest mafia asked for money - फोटो : KAUSHAMBI
वन माफिया से विधायक प्रतिनिधि ने मांगे रुपये
विज्ञापन

मंझनपुर। दोआबा के एक विधायक प्रतिनिधि ने पहले वन माफिया से रुपयों की मांग की। इनकार पर समाजसेवियों से कार्रवाई कराने की गुहार लगाई। फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इसके बाद से प्रतिनिधि के होश उड़े हुए हैं।

सोशल मीडिया पर बुधवार सुबह एक ऑडियो वायरल हुआ। इसमें जिले के एक विधायक का प्रतिनिधि एक समाजसेवी से कह रहा है कि मुजाहिदपुर में वन माफिया पेड़ कटवा रहे हैं। बातचीत के दौरान उसने स्थानीय पुलिस चौकी के दो सिपाहियों का नाम लेते हुए उनपर पेड़ कटवाने का आरोप लगाया। ये भी कहा कि बाकी लोग बिक चुके हैं। इसलिए आपसे कार्रवाई कराने के लिए कह रहा हूं। फोन कटते ही समाजसेवी मौके पर पहुंच गए। वहां पेड़ काटे जाने के निशान मिलने के साथ वन माफिया भी मिले। पेड़ों का काटा जाना तो गंभीर बात थी ही, इससे भी बड़ा खुलासा वन माफिया ने किया। समाजसेवी के मुुताबिक वन माफिया ने उनसे कहा कि विधायक प्रतिनिधि रुपयों की मांग कर रहे थे। नहीं देने पर कार्रवाई कराने का प्रयास कर रहे हैं। किन्हीं कारणों से वह खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed