फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Leakage in pipeline, 60 families drinking contaminated wate

Kaushambi News: पाइप लाइन में लीकेज, दूषित पानी पी रहे 60 परिवार

Thu, 20 Jul 2023 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 20 Jul 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Leakage in pipeline, 60 families drinking contaminated wate
कस्बा के किंगनगर मोहल्ले में 60 परिवार पाइप लाइन में लीकेज के चलते दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना हुआ है, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र के किंगनगर में पुद्दू तालाब के पास छह महीन से पेयजल की पाइप लाइन फटी हुई है। इस जगह पर काफ़ी बड़ा गड्ढा हो गया है। पानी आपूर्ति के दौरान इस गड्ढे में पानी भर जाता है।
विज्ञापन

तमाम मवेशी इसमें आकर बैठते हैं। फिर यही गंदा पानी पाइप लाइन के सहारे मोहल्ले के 60 घरों में पहुंचता है। दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या से लोग परेशान हैं। नगर पंचायत कार्यालय से लेकर समाधान व संपूर्ण समाधान दिवस तक में शिकायत हुई, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुद्दू तालाब के पास करीब छह महीने से पाइप में लीकेज है। उस जगह पर गड्ढा हो गया है। दिनभर मवेशी इसी गड्ढे में लोटते हैं। यही पानी टोटियों के सहारे घरों में पहुंच रहा है। कई बार शिकायत हुई, लेकिन समस्या दूर नहीं कराई गई।

सुरजीत कुमार, किंगनगर
पाइप लाइन में लीकेज से पानी की बर्बादी हो रही है। दूषित पानी की आपूर्ति के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा है। स्थानीय लोग परेशान हैं, लेकिन अधिकारी उनकी दिक्कतों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
वीरेंद्र चौरसिया, किंग नगर
पाइप लाइन में लीकेज की जानकारी नहीं थी। अब इसका पता चला है। जल्द प्लंबर भेजकर पाइप लाइन दुरुस्त कराई जाएगी।
अजय निषाद, ईओ, नगर पंचायत करारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article