फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Lathis fired between two sides in enmity, four injured

Kaushambi News: रंजिश में दो पक्षों के बीच चलीं लाठियां , चार घायल

Wed, 30 Aug 2023 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 30 Aug 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Lathis fired between two sides in enmity, four injured
कल्यानपुर। कोखराज कोतवाली इलाके के कल्यानपुर गांव में सोमवार को रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों परिवार से दो-दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



बताया जाता है कि कल्यानपुर निवासी कुलदीप गुप्ता का पड़ोसी पट्टीदार अंजनी गुप्ता से पुराना विवाद चल रहा है। सोमवार को मामूली बात को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों की तरफ से लाठी-डंडे निकल आए। इनके बीच जमकर हुई मारपीट में एक पक्ष से कुलदीप, सोनू व दूसरे पक्ष के अंजनी और गुड्डू घायल हो गए। ग्रामीणों के बीच बचाव करने पर हमलावर एक दूसरे को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद कुलदीप की तहरीर पर गुड्डू, सोनू, अनिल, प्रदुम, ज्ञान बाबू व अंजनी की तहरीर पर कुलदीप, सोनू, अशर्फी समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed