{"_id":"58597bd04f1c1bf248e39856","slug":"laptop-distribution","type":"story","status":"publish","title_hn":"894 मेधावियों को शिविर लगाकर बांटे गए लैपटॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
894 मेधावियों को शिविर लगाकर बांटे गए लैपटॉप
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 21 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक लैपटॉप वितरण के तहत मंगलवार को डायट मैदान में शिविर लगाया गया। शिविर में विधायक सिराथू वाचस्पति ने आए हुए 894 मेधावियों को अपने हाथों से लैपटॉप का वितरण किया। विधायक के हाथों लैपटॉप पाते छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। उनकी मुस्कान से महसूस हो रहा था मानो उनकी मुराद पूरी हो रही है।
लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक सिराथू वाचस्पति ने कहा कि सूबे के मुखिया ने मेधावियों की सारी सुविधाओं का खयाल रखा है। इसके अन्तर्गत उन्होंने छात्रवृत्ति, कन्या विद्याधन के साथ-साथ लैपटॉप वितरण को प्रमुख स्थान दिया। उन्होंने बताया कि लैपटॉप छात्र-छात्राओं की शिक्षा के साथ-साथ रोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। विधायक ने मौके पर सौम्या त्रिपाठी, आकांक्षा सिंह, बबली देवी, सुनीली कुमार, अनीता यादव, हिमांशी यादव, ईशू पांडेय, रिचा पाल, मोहिनी साहू, आंचल त्रिपाठी, आदित्य कुमार, गौरी सोनी, अल्फिया बानों, आदर्श साहू, खुशतार बानो, मो. आशिम, इजहार खान, अल्तफा बानो, अनिलेश कुमार, सुरेश कुमार सहित 894 छात्र-छात्राओं को अपने हाथों से लैपटॉप भरा बैग बांटा। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने लैपटॉप वितरण की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में सीडीओ डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने लैपटॉप पाने वाले छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर डायट प्राचार्य नन्द लाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डी.एस. यादव सहित संबंधित स्कूलों के अध्यापकों सहित तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।