फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   land mafia beaten women pradhan

भू-माफियाओं ने महिला प्रधान को दौड़ाकर पीटा, फाड़े कपड़े

Fri, 07 Feb 2020 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
land mafia beaten women pradhan
सरायअकिल। इलाके के एक गांव में बुधवार के पुलिस तथा राजस्व टीम के सामने भू-माफियाओं ने महिला प्रधान को दौड़ाकर पीटा। महिला प्रधान के कपड़े भी फाड़ डाले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद सहित 17 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को वह खेल मैदान के लिए जमीन की पैमाइश करा रही थीं। तभी पड़ोसी भू-माफिया पहुंच गए और भूमि को अपना बताते हुए लेखपाल, कानून-गो व दरोगा के सामने अपशब्द कहना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख राजस्व टीम मौके से खिसक गई। इसके बाद पुलिस वालों के सामने ही दबंगों ने प्रधान को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति की भी पिटाई की। बदनियती से कपड़े फाड़ डाले। चीख-पुकार सुन जुटे ग्रामीणों ने दखल देेकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने पांच नामजद तथा 12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली है। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed