{"_id":"658d983e8beceabce701fe74","slug":"laborer-dies-due-to-wall-collapse-allegation-of-negligence-in-treatment-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-6815-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दीवार ढहने से दबे मजदूर की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दीवार ढहने से दबे मजदूर की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप
Thu, 28 Dec 2023 09:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 28 Dec 2023 09:16 PM IST
विज्ञापन
मृतक राम भवन की फाइल फोटो
दीवार ढहने से दबे मजदूर की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप
-- - करारी कस्बे के एक गेस्ट हॉउस में काम करने के दौरान हुआ हादसा
फोटो-- 30,31
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। कस्बा स्थित निजी गेस्ट हॉउस में काम करने के दौरान बृहस्पतिवार की शाम दीवार ढहने से एक मजदूर दब गया। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। बेटे का आरोप है कि अस्पताल में सही इलाज नहीं मिलने के कारण मौत हुई है।
लहना गांव का राम भवन (45) कस्बा स्थित निजी गेस्ट हाउस में हो रहे निर्माण कार्य में मजदूरी करने गया था। बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे काम करते समय अचानक एक दीवार भरभरा कर ढह गई। दीवार के मलबे में दबने से रामभवन गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद साथी मजदूरों ने मलबा हटाकर बाहर निकाला और इलाज के लिए मुकीमपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रामभवन के पांच बेटे व एक बेटी है। राम भवन के बेटे रंजीत कुमार का आरोप है कि अस्पताल में सही ढंग से इलाज नहीं होने के कारण उसके पिता की मौत हो गई। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -
मजदूर का घर गिरने से दंपती समेत छह जख्मी
मूरतगंज। चायल तहसील के शेरगढ़ गांव में बुधवार रात बहराइच प्रजापति का कच्चा घर भरभराकर ढह गया। इस दौरान घर के अंदर सो रही बहराइच की पत्नी सोना देवी के साथ ही बच्चे नीतू, रुचि, दीपू व सूरज मामूली रूप से जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने सभी को घर भेज दिया। मजदूर का घर ढहने से सर्दी में पूरा कुनबा खुले आसमान के नीचे आ गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो