{"_id":"66760c0417ba61747c0ba464","slug":"laborer-dies-due-to-falling-debris-from-under-construction-house-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-113103-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: निर्माणाधीन मकान का मलबा गिरने से मजदूर की मौत, महेवाघाट के अंधावा में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: निर्माणाधीन मकान का मलबा गिरने से मजदूर की मौत, महेवाघाट के अंधावा में हुआ हादसा
Sat, 22 Jun 2024 04:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:55 AM IST
सार
महेवाघाट के अंधावा गांव निवासी रमेश केसरवानी पश्चिमशरीरा के अब्दुल कलाम नगर में घर बनवा रहे हैं। घर में फर्श का काम चल रहा है। शुक्रवार को रमेश के गांव का संदीप (35) निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने आया था।
विज्ञापन
पश्चिम शरीरा कस्बे में गिरा माकान का मलबा। संवाद
विस्तार
कस्बे के एपीजे अब्दुल कलाम नगर में निर्माणाधीन मकान की फर्श बना रहे मजदूर के पर लिंटर पर रखा मलबा भर भराकर गिर गया। मलबे में दबने से गंभीर रूप से जख्मी मजदूर को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित के परिजनों का रो-रोकर हाल खराब है।पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
महेवाघाट के अंधावा गांव निवासी रमेश केसरवानी पश्चिमशरीरा के अब्दुल कलाम नगर में घर बनवा रहे हैं। घर में फर्श का काम चल रहा है। शुक्रवार को रमेश के गांव का संदीप (35) निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने आया था। वह नीचे फर्श बना रहा था तभी ऊपर लिंटर पर रखा मलवा गिरने से वह जख्मी हो गया। इलाज के दौरान संदीप की मौत हो गई। संदीप के दो बेटे हैं जो प्रयागराज में मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन