फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kuahambi block pramukh reservation list released

ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य के लिए आरक्षण सूची जारी, 26 में से 16 सीटों का बदल गया समीकरण

Sun, 21 Mar 2021 01:52 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 21 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Kuahambi block pramukh reservation list released
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

जिला मजिस्ट्रेट अमित कुमार सिंह ने शनिवार रात 11 बजे जिला पंचायत के वार्डों के आरक्षिण की अनंतिम सूची जारी कर दी। इसमें तगड़ा फेरबदल किया गया है। पखवाड़े भर पहले जारी किए आरक्षण के सापेक्ष तकरीबन 60 फीसदी सीटों में बदलाव हुआ है। शनिवार रात जारी आरक्षण सूची में जिले के 26 में 16 वार्डों के आरक्षण में बदलाव किया गया है। जिन वार्डों का आरक्षण बदला गया है। उनमें क्रमशः तीन, चार, पांच, सात, 11,12,13,14,16,17,18,19,20, 23,24 एवं 26 नंबर वार्ड शामिल हैं।

विज्ञापन



जिला पंचायत सदस्यों की आरक्षण सूची अगली स्लाइड में देखें

Kuahambi block pramukh reservation list released
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala

जिला पंचायत सदस्य पद के सीटों का आरक्षण इस प्रकार है। चायल-प्रथम अनु. महिला, चायल-द्वितीय अनारक्षित, मूरतगंज-प्रथम पिछड़ा वर्ग महिला, मूरतगंज-द्वितीय अनु. जाति, मूरतगंज-सिराथू पिछड़ा वर्ग, कड़ा-सिराथू- पिछड़ा वर्ग महिला, कड़ा-द्वितीय-पिछड़ा वर्ग, कड़ा-तृतीय-अनारक्षित, कड़ा-चतुर्थ- अनारक्षित, सिराथू-प्रथम- अनु.जाति, सिराथू-द्वितीय-अनारक्षित, सिराथू-तृतीय- पिछड़़ा वर्ग, सिराथू-पिछड़ा वर्ग, मंझनपुर-प्रथम-अनु.जाति, मंझनपुर-द्वितीय- अनारक्षित, मंझनपुर-तृतीय-अनारक्षित, सरसवां-प्रथम-महिला, सरसवां-द्वितीय-पिछड़ा वर्ग महिला, सरसवां-तृतीय-अनारक्षित, सरसवां-कौशाम्बी- अनु. जाति, कौशाम्बी-प्रथम-अनु. जाति महिला, कौशाम्बी-द्वितीय-महिला, कौशाम्बी-नेवादा-महिला, नेवादा-प्रथम-अनु.जाति, नेवादा-द्वितीय अनु. जाति और नेवादा-तृतीय-अनु.जाति महिला के लिए आरक्षित की गई है। 


ब्लाक प्रमुखों की आरक्षण सूची अगली स्लाइड में देखें

विज्ञापन
विज्ञापन

Kuahambi block pramukh reservation list released
चुनाव - फोटो : Social Media

इसी तरह दिन भर के इंतजार के बाद रात आठ बजे जिला मजिस्ट्रेट अमित कुमार सिंह ने शनिवार को क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी। कुल आठ ब्लॉकों में दो ब्लॉक प्रमुख के पद अनारक्षित कर दिए गए हैं। वहीं छह ब्लॉक आरक्षित किए गए हैं।

जिले के कुल आठ ब्लॉकों में शासन ने ब्लॉक प्रमुख पद के लिए आरक्षण का चार्ट जारी किया था। इसके आधार पर जिला मजिस्ट्रेट को ब्लॉक प्रमुख के आरक्षण की अनंतिम सूची का प्रस्ताव तैयार कर तीन मार्च को प्रकाशित कर दिया था। 12 मार्च को अंतिम सूची जारी करने से पहले हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। उच्च न्यायालय ने आरक्षण प्रक्रिया में बदलाव करते हुए वर्ष 2015 के आधार पर सूची जारी करने का आदेश दिया था। इसके बाद शासन ने तीन दिन पहले आरक्षण चार्ट जारी कर शनिवार तक अंतिम सूची जारी करने का निर्देश दिया।

इसी के तहत रात आठ बजे के बाद जिला मजिस्ट्रेट ने ब्लॉक प्रमुख पद का अनंतिम आरक्षण जारी कर दिया। इसमें कड़ा और चायल ब्लॉक प्रमुख के पद अनारक्षित किए गए हैं। वहीं कौशाम्बी ब्लॉक प्रमुख पद महिला के लिए, सरसवां ब्लॉक प्रमुख पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए अरक्षित किया गया है। सिराथू ब्लॉक प्रमुख पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, मंझनपुर ब्लॉक प्रमुख पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा मूरतगंज अनुसूचित जाति व नेवादा ब्लॉक प्रमुख पद को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

आरक्षण को लेकर कहीं खुशी तो कहीं गम
मंझनपुर। आरक्षण सूची की जानकारी लेने के लिए सुबह से मुख्यालय और ब्लाकों में प्रत्याशियों एवं समर्थकों की भीड़ लगी रही आरक्षण की लिस्ट चस्पा होते ही जिनके मनमाफिक सीट हुई वो एक-दूसरे को बधाई देने लगे। ऐसे लोग जश्न मनाने में जुटे रहे। वहीं आरक्षण सूची को देखकर तमाम लोगों के चेहरे मायूस भी हो गए।

विज्ञापन

तीन मार्च व 20 मार्च की आरक्षण सूची पर एक नजर

Kuahambi block pramukh reservation list released
prayagraj news : पंचायत चुनाव - फोटो : prayagraj
कड़ा महिला अनारक्षित
मूरतगंज अनु. जाति अनु. जाति
मंझनपुर अनु.महिला अनु. महिला
सिराथू अनारक्षित पिछड़ा वर्ग महिला
सरसवां अनारक्षित पिछड़ा वर्ग
चायल पिछड़ा वर्ग महिला अनारक्षित
कौशाम्बी पिछड़ा वर्ग महिला
नेवादा अनु. जाति अनु. जाति

मूरतगंज, मंझनपुर व नेवदा छोड़ सभी सीटों का बदल गया आरक्षण
हाईकोर्ट के दखल से महज पखवाड़े भर के भीतर दोआबा का सियासी परिदृश्य बदल गया। यहां ब्लॉक प्रमुख पद के आठ सीटों में से पांच के आरक्षण में भारी फेरबदल हुआ है। शनिवार को जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जारी आरक्षण की अनंतिम सूची में कड़ा ब्लॉक प्रमुख पद महिला की जगह अनारक्षित कर दिया गया है। सिराथू अनारक्षित से हटाकर पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया गया। पखवाड़े भर पहले अनारक्षित किए गए सरसवां ब्लॉक प्रमुख का पद पिछड़े वर्ग के खाते में चला गया। अनुसचित वर्ग के लिए आरक्षित चायल ब्लॉक के प्रमुख का पद अब अनारक्षित हो गया है। इसी तरह पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित चायल को अनारक्षित कर दिया गया है। जबकि मूरतगंज, मंझनपुर और नेवादा ब्लॉक प्रमुखों के आरक्षण का पद पहले की तरह बरकरार रखा गया है।

दोपहर बाद से ही वायरल होने लगी थी फेक सूची
शनिवार को दोपहर बाद से ही कुछ ब्लॉकों के ग्राम प्रधानों की आरक्षण सूची वायरल होने लगी थी। हालांकि, इस सूची में किसी भी अफसर के कोई दस्तखत नहीं थे। फिर भी लोग वायरल सूची की प्रामाणिकता को लेकर अफसरों और मीडिया कर्मियों से संपर्क साधते रहे।

दिन भर इंतजार के बाद शाम को मायूस होकर बैरंग लौटे लोग
मंझनपुर। पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची शनिवार को जारी होने की खबर पर जिले भर के लोग सुबह से ही विकास भवन परिसर के आसपास जमा हो गए थे। ऐन वक्त आवश्यक बैठक में हिस्सा लेने के लिए डीएम अमित कुमार सिंह व सीडीओ शशिकांत त्रिपाठी प्रयागराज चले गए। इस कारण रात नौ बजे तक आरक्षण सूची नहीं जारी हो सकी थी। नतीजतन दिनभर इंतजार के बाद शाम को लोग मायूस होकर अपने-अपने घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed