फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   krishna patel apna dal

उद्योगपतियों को रुपया दे रही केंद्र सरकार : कृष्णा पटेल

Fri, 23 Dec 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 23 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
krishna patel apna dal
other
 केंद्र की भाजपा सरकार किसानों के विकास का पैसा उद्योगपतियों को दे रही है। किसानों से लोक लुभावने वायदे कर सिर्फ वोट लिए जा रहे हैं। यह बातें बृहस्पतिवार को नोहरी का पूरा में हुई सभा में अद की राष्ट्रीय अध्यक्षा कृष्णा पटेल ने कही।
विज्ञापन


  15 दिसंबर को सरदार पटेल परिनिर्वाण के मौके पर लखनऊ से अपना दल किसान कमेरा जागरण यात्रा रवाना हुई। बुधवार की शाम यात्रा कौशाम्बी जिले में पहुंची। बृहस्पतिवार को यात्रा चरवा, ओदारपुर, बबुरा, बलीपुर टाटा, चकबादशाहपुर, चौराडीह, सिंहपुर, चायल होते हुए नोहरी का पूरा पहुंची। यहां पर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्षा कृष्णा पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार देश के किसानों के साथ धोखाधड़ी कर उद्योगपतियों को लाभ पहुंचा रही है। पल्लवी पटेल ने कहा कि बुवाई के ऐन वक्त पर सरकार ने नोटबंदी कर किसानों की समस्याओं को और बढ़ा दिया है। इस मौके पर मान सिंह पटेल, विक्की मौर्य, विनोद कसेरा, प्रीतम पटेल, सुभाष पटेल, शम्भू पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed