फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Komal won the 400 meters race

400 मीटर दौड़ में कोमल ने मारी बाजी

Thu, 14 Nov 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Komal won the 400 meters race
Komal won the 400 meters race - फोटो : KAUSHAMBI
400 मीटर दौड़ में कोमल ने मारी बाजी
विज्ञापन

जीएसएस चाइल्ड फंड व नेहरु युवा केंद्र के तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कौशाम्बी विकास खंड के रामपुर रक्सवारा गांव में जीएसएस चाइल्ड फंड इंटरनेशनल और नेहरु युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में प्रियंका पहले स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता का शुभारंभ परियोजना समन्वयक ओपी श्रीवास्तव ने किया। बताया कि 15 गांव के लड़कों और लड़कियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। 100, 400 और 800 मीटर दौड़ की प्रतियोगिता हुई। 100 मीटर की दौड़ में रामपुर की प्रियंका सिंह को पहला स्थान मिला। द्वितीय स्थान पर खुशी देवी और तृतीय स्थान पर रूपा कुशवाहा रही। 400 मीटर की दौड़ में कोमल को पहला स्थान मिला। द्वितीय स्थान पर तमन्ना व तीसरे स्थान पर पूजा पाल रही। इसके अलावा वॉलीबाल व कबड्डी का भी आयोजन हुआ। इस मौके पर संजीव कुमार, मिथिलेश कुमार, पंकज कुशवाहा, कुंवर सिंह, ज्ञान सिंह, विष्णु कुमार, अनिल कुमार सिंह, संदीप सिंह, शिव प्रताप सिंह, अभिमन्यु सिंह आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed