फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Knife attack on girl's face sleeping on terrace, injured

सिरफिरे आशिक ने छत पर सो रही छात्रा के चेहरे पर किया चाकू से हमला, छत से नीचे फेंकने की कोशिश

Sun, 25 Jul 2021 09:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 25 Jul 2021 09:38 PM IST
सार

  • एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे युवक ने दी घटना को अंजाम

विज्ञापन
Knife attack on girl's face sleeping on terrace, injured
चाकू से हमला

विस्तार

एकतरफा प्यार में पागल एक सिरफिरे युवक ने रविवार की रात छत पर सो रही हाईस्कूल की छात्रा के चेहरे पर चाकू से वार कर जख्मी कर दिया। सिरफिरा छात्रा को छत से फेकने की कोशिश कर रहा था कि चीखें सुन परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़ित पीता ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर दी। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

Knife attack on girl's face sleeping on terrace, injured
चाकू - फोटो : A

कोखराज इलाके एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी हाईस्कूल की छात्रा है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि परिवार का एक युवक उसकी बेटी को अक्सर छेड़ता रहता है। वह उससे शादी करने की जिद कर रहा है। जबकि 20 दिन पहले उसने छात्रा की शादी कहीं दूसरी जगह तय कर दिया है। इसकी जानकारी होने के बाद आरोपी युवक उसकी बेटी को परिवार सहित खत्म कर देने की धमकी देने लगा है। बताया कि रविवार की रात छात्रा अपने छोटे भाई-बहनों के साथ छत पर सो रही थी। जबकि बाकी लोग नीचे कमरे में सो रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Knife attack on girl's face sleeping on terrace, injured
चाकू से हमला
आधी रात को सभी गहरी नींद में थे तभी आरोपी युवक पड़ोसी की छत के रास्ते उसके छत पर आ गया। आरोप है युवक ने नींद में ही छात्रा के चेहरे पर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। वह उसे उठाकर छत से फेंकने जा रहा था कि चीख-पुकार सुन सभी लोग दौड़ पड़े। परिजनों को आता देख आरोपी युवक धमकी देते हुए फरार हो गया। परिजनों ने जख्मी छात्रा को अस्पताल में भर्ती करा दिया। इस बाबत इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed