फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kiln worker found hanging from a noose in Pashubhada

Kaushambi News: पशुबाड़ा में फंदे से लटका मिला भट्ठा मजदूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Kiln worker found hanging from a noose in Pashubhada
मृतक कुलदीप की फाइल फोटो। - फोटो : chineni
कोखराज कोतवाली के निधियावां गांव में रविवार सुबह एक भट्ठा मजदूर का शव घर के सामने बने पशुबाड़ा में फंदे से लटका मिला। शनिवार शाम वह होली मिलने के बहाने घर से निकला था। परिजन भी मामले में कुछ कहने से बच रहे हैं। वहीं, युवक की मौत का कारण साफ नहीं हो सका है।
विज्ञापन

निधियावां गांव का कुलदीप कुमार (26) पुत्र गंगादीन सरोज गांव के ही भट्ठे में ईंट भराई का काम करता था। वह दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई पिता के साथ गांव में ही रहता है। कुलदीप पत्नी सीता के साथ गांव में मिली आबादी की जमीन पर मकान बनाकर रहता था। सीता ने बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे कुलदीप यह कहकर घर से निकले थे कि गांव में होली मिलने के लिए जा रहा हैं। लेकिन, रात नौ बजे तक वापस नहीं आए तो सीता ने आधी रात तक खोजबीन की। कोई पता नहीं चलने पर वह घर में सो गई।
विज्ञापन

सुबह करीब पांच बजे जब वह घर के बाहर निकली तो सामने स्थित पशुबाड़ा में कुलदीप का शव धन्नी में बंधी नायलॉन की रस्सी के सहारे लटका था। पति का शव देख वह बदहवास हो गई। शोर सुन लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर शहजादपुर चौकी पुलिस पहुंची। मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने आत्मघाती कदम उठाया या फिर उसकी हत्या की गई। इस बारे में परिजन कुछ भी कहने से इन्कार कर रहे हैं। इंस्पेक्टर चंद्रभूषण ने बताया कि परिजनों ने फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतक कुलदीप की फाइल फोटो।

मृतक कुलदीप की फाइल फोटो।- फोटो : chineni

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed