फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kidnapped teenager recovered in encounter, three miscreants arrested, shot in the leg

Kaushambi News: मुठभेड़ में अपहृत किशोर बरामद, तीन बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Mon, 07 Apr 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 07 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped teenager recovered in encounter, three miscreants arrested, shot in the leg
सैनी कोतवाली में अपनी मां के साथ खड़ा प्रतीक।
सैनी कोतवाली के पहाड़पुर कोदन गांव में भाई और बाबा के साथ बरामदे में सो रहे किशोर को अगवा कर 25 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। शनिवार रात हुई अपहरण की इस घटना का पुलिस ने 12 घंटे बाद ही रविवार सुबह खुलासा कर अपहर्ताओं के चंगुल से किशोर को मुक्त करा लिया।
विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान कार से उतर कर भाग रहे तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। जख्मी हालत में उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

किसान भारत विश्वकर्मा का पुत्र प्रतीक उर्फ रितिक (13) कक्षा पांच का छात्र है। शनिवार रात वह घर के बरामदे में अपने बड़े भाई शिवा के साथ सो रहा था। बगल की चारपाई पर उसके बाबा राम शिरोमणि विश्वकर्मा भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे बाबा की नींद खुली तो देखा कि कुछ लोग बरामदे से सड़क की ओर भाग रहे हैं। चारपाई पर नजर पड़ी तो नाती प्रतीक गायब था। उन्होंने शोर मचाया तो परिजन और पड़ोसी जाग गए। घटना की सूचना यूपी-112 कंट्रोल रूम को दी गई।
सूचना के बाद एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जिले की सीमाएं सील करा दी। इसके बाद एएसपी राजेश कुमार सिंह, सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा सैनी, कड़ा धाम और करारी थाने की पुलिस व एसओजी के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह पुलिस ने कड़ा कोतवाली के ख्वाजा कड़क शाह की दरगाह के पास मिट्टी की खदान के समीप संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया। इस पर कार सवार अपहर्ताओं ने गाड़ी से उतरकर पैदल भागते हुए फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान पैर में गोली लगने से तीन बदमाश जख्मी हो गए। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर कार से अगवा किशोर बरामद कर लिया गया।
जख्मी बदमाशों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दोपहर को पुलिस ऑफिस में पत्रकार वार्ता कर एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश करारी कोतवाली के चक सैयदअलीपुर निवासी सुभाष चंद्र विश्वकर्मा, अमुरा निवासी गुड्डू यादव व अड़हरा निवासी अमित यादव हैं। एसपी के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 25 लाख रुपये फिरौती मांगने के इरादे से वारदात को अंजाम दिया था।
-------------
80 लाख की जमीन बेचवाने वाले दलाल ने रची थी साजिश
---अपहृत किशोर के बाबा राम शिरोमणि ने हाल ही में टेंवा गांव के पास निर्माणाधीन राम वन गमन मार्ग के किनारे अपनी जमीन 80 लाख रुपये में बेची थी। जमीन बिकवाने में टेंवा क्षेत्र के ही एक दलाल ने भूमिका निभाई थी। एसपी के मुताबिक दलाल ने अपने एक अन्य साथी के साथ भारत के बेटे को अगवा कर 25 लाख रुपये फिरौती वसूलने की योजना बनाई थी। इसके लिए उसने साथ काम करने वाले शेरू के जरिये करारी में फर्नीचर का काम करने वाले सुभाष और आटा चक्की चलाने वाले गुड्डू से संपर्क किया, इसके बाद पांचों ने वारदात को अंजाम दिया था।
---------
पांच-पांच लाख की फिरौती किश्तों में वसूलने की थी योजना
--अपहर्ता फिरौती के 25 लाख पांच किस्तों में वसूलने की योजना में थे। बदमाशों ने पूछताछ के दौरान बताया कि साजिशकर्ता दलाल की रणनीति अपहृत किशोर के पिता से मिले रहकर फिरौती की रकम वसूलने में मदद की थी। बताया कि कम राशि होने की वजह से परिजन फिरौती की रकम दे देंगे और पुलिस से शिकायत भी नहीं करेंगे। एसपी के मुताबिक घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

--------
पुलिस टीम को मिला 1.10 लाख का ईनाम
--घटना के खुलासे के लिए एसपी ने पुलिस की तीन टीमें लगाई थी। एक टीम की कमान इंस्पेक्टर करारी सुनील कुमार सिंह, दूसरी की सैनी कोतवाल बृजेश करवरिया और तीसरी की एसओजी प्रभारी/थानाध्यक्ष पिपरी सिद्धार्थ सिंह को सौंपी गई थी। खुलासा करने वाली टीम को अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ने 50 हजार, पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र ने 35 हजार और एसपी ने 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

सैनी कोतवाली में अपनी मां के साथ खड़ा प्रतीक।

सैनी कोतवाली में अपनी मां के साथ खड़ा प्रतीक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed