फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Khatauni will now have to be given if more fertilizer is taken

ज्यादा खाद लेने पर अब देनी होगी खतौनी

Mon, 02 Aug 2021 01:37 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 02 Aug 2021 01:37 AM IST
सार

खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए इस बार सहकारिता विभाग ने पहल की है। अगर किसी किसान को एक से दो बोरी यूरिया या डीएपी की जरूरत है तो वह समितियों में अपना आधार कार्ड दिखाकर प्राप्त कर सकता है।

विज्ञापन
Khatauni will now have to be given if more fertilizer is taken

विस्तार

खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए इस बार सहकारिता विभाग ने पहल की है। अगर किसी किसान को एक से दो बोरी यूरिया या डीएपी की जरूरत है तो वह समितियों में अपना आधार कार्ड दिखाकर प्राप्त कर सकता है। इससे ज्यादा उर्वरक लेने के लिए खेत की खतौनी के साथ आधार कार्ड भी लाना होगा।
विज्ञापन


पिछले साल गेहूं की फसल के दौरान जिले में खासतौर पर यूरिया का संकट खड़ा हो गया था। जबकि आंकड़ों में जिस हिसाब से गेहूं की खेती कराई गई थी उससे कहीं ज्यादा सहकारी समितियों से उर्वरक का वितरण कराया जा चुका था। बाद में विभाग ने फिर से यूरिया की रैक मंगवाई। इस बार उर्वरक संकट से निपटने के लिए सहकारी विभाग ने पहले से ही कमर कस ली है।
विज्ञापन


एआर कोऑपरेटिव अजीत कुमार का कहना है कि जिले के किसानों को धान की फसल में किसी तरह से उर्वरक की दिक्कत नहीं होने पाएगी। समितियों के जिम्मेदारों को निर्देश दिया गया है कि अगर कोई किसान एक से दो बोरी खाद मांगता है तो उससे आधार कार्ड जरूर लें। अगर कोई खुद को बड़ा काश्तकार बताते हुए ज्यादा उर्वरक की मांगता करता है तो आधार कार्ड के साथ उस किसान को अपने खेतों की खतौनी भी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed