{"_id":"57dc46394f1c1b3c3dd49950","slug":"khat-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल की खाट सभा से कांग्रेसी उत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल की खाट सभा से कांग्रेसी उत्साहित
काौश्ााम्बी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी के जाने के बाद दूसरे दिन यानी शुक्रवार को भी जिले में खाट सभा की चर्चा रही। इसको लेकन कांग्रेसियों में जहां उत्साह है, वहीं दूसरे दल खाट सभा को फेल बता रहे हैं। हालांकि राहुल गांधी ने किसानों के मुद्दे पर जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी को घेरा था, उसकी हर जुबान पर चर्चा रही। कुछ लोग इसे सही बता रहेे थे, तो कुछ लोग इसे चुनावी करार दे रहे थे।
टेवां मेला मैदान में गुरुवार को कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की खाट सभा थी। करीब आधे घंटे में अपनी बात व किसानों से संवाद कर वह चित्रकूट रवाना हो गए थे। इस सभा के दूसरे दिन शुक्रवार को लोगों में तमाम तरह की चर्चाएं रहीं। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तलत अजीम का कहना है कि बारिश के बाद भी खाट सभा में लोग मौजूद रहे। लेागों ने राहुल गांधी को बहुत ध्यान से सुना है। राहुल की बातों का असर जिले में हुआ है। इसका फायदा आने वाले चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों को जरूर मिलेगा। राहुल गांधी ने जरूरी मुद्दों पर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा था। इसलिए जनता का ध्यान उनकी ओर रहा। प्रशांत किशोर (पीके) की टीम सक्रिय रही।
गांव-गांव जाकर वह किसानों से मांग पत्र भरवाती रही। पीके टीम के सदस्य वेद पांडेय, देव सोनकर ने बताया कि राहुल की सभा फायदेमंद रही। शुक्रवार को जब वह मांग पत्र भरवाने के लिए गांवों में गए तो लोगों ने हाथों-हाथ फार्म लिया और भरकर दिया। भाजपा नेता जितेंद्र सोनकर का कहना है कि खाट सभा का कोई असर नहीं था। सभा फेल रही। जबरन लोग बुलाए गए थे। खाट सभा चुनावी स्टंट है, जिसका कोई फायदा नहीं मिलने वाला है।