फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Khalasi died in a collision of trucks

ट्रकों की भिड़ंत में खलासी की मौत

Thu, 12 Dec 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Khalasi died in a collision of trucks
Khalasi died in a collision of trucks - फोटो : KAUSHAMBI
ट्रकों की भिड़ंत में खलासी की मौत
विज्ञापन

नगर कोतवाली इलाके के गौसपुर टिकरी गांव के समीप हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। नगर कोतवाली इलाके के गौसपुर टिकरी गांव के समीप बुधवार सुबह एक बेकाबू ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ा। हादसे में उसके परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक चोटिल हो गया। बीच सड़क पर ट्रकों के फंसे होने से करीब आठ घंटे तक आवागमन ठप रहा। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।

मध्य प्रदेश के सतना जिला स्थित ताला थानाक्षेत्र के देवभट गांव का रामधनी (25) पुत्र भुलई ट्रक क्लीनर था। जबकि उसका भाई सोनू चालक है। बुधवार सुबह दोनों भाई ट्रक में सतना से सीमेंट लादकर प्रयागराज जा रहे थे। गौसपुर टिकरी गांव के समीप झपकी आने से अचानक ट्रक सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से भिड़ गया। इससे रामधनी की मौके पर ही सांसें थम गईं। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल सोनू को नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे छुट्टी दे दी। बीच सड़क पर ट्रकों के फंसे होने से जाम लग गया। सुबह चार बजे से दोपहर करीब 12 बजे तक आवागमन ठप रहा। लिहाजा राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रकों को किनारे कराकर आवागमन सामान्य कराया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed