फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Khaki tricked ran cattle smuggler

खाकी को चकमा देकर भागे पशु तस्कर

Thu, 06 Aug 2015 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 06 Aug 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के ननमई गांव में बाग में इकट्ठा मवेशियों को एसओजी पुलिस ने धर दबोचा। मगर पुलिस को चकमा देकर पशु तस्कर भाग निकले। पुलिस ने बरामद मवेशियों को स्थानीय लोगों की सुपुर्दगी में देते हुए फरार तीन तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस  पशु तस्करों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


दोआबा के पशु तस्करों के जेहन से खाकी का खौफ खत्म हो गया है। कौशाम्बी के रास्ते अर्से से मवेशियों की  खेप वध के लिए गैर प्रांत भेजी जा रही है। मंगलवार रात कोखराज के ननमई गांव के समीप एक बाग में मवेशियों को इकट्ठा किया जा रहा था। मुखबिर ने एसओजी को सूचना दी कि धन्नी गांव में मवेशियों को गैर प्रांत भेजने की तैयारी है। पशु तस्करी की सूचना मिलते ही एसओजी प्रभारी विपिन त्रिवेदी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। मगर जब तक पुलिस बाग की घेराबंदी करती तस्कर चकमा देकर भाग निकले।
विज्ञापन


 पुलिस ने तस्करों का कुछ दूर तक पीछा भी किया पर वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके । पुलिस ने बाग से 33 प्रतिबंधित पशुुओं को बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए पशुओं को स्थानीय लोगों की सुपुर्दगी में देते हुए ननमई गांव के अच्छे मियां, अजमेरी समेत तीन लोगों के खिलाफ कोखराज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। एसओजी प्रभारी विपिन त्रिवेदी ने बताया कि तस्करों की तलाश की जा रही है। मवेशियों की खेप गैर  प्रांत वध के लिए भेजी जानी थी। तस्कर मवेशियों को एकत्रित कर वाहन का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed