फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   keshav maurya village

केशव मौर्य के परिजनों ने मनाया जश्न

Sun, 19 Mar 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 19 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
keshav maurya village
kaushambi
केशव प्रसाद मौर्य के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेते ही उनके पैतृक गांव सिराथू में रविवार को जोरदार जश्न मना। पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। उनके पिता के भी चेहरे पर बेटे की मेहनत की कामयाबी का रंग दिखा। भतीजे व भतीजी खुशी से गदगद दिखीं। उनका उत्साह बता रहा था कि खुशी इतनी है कि उनके मन में नहीं समा रही है। नात-रिश्तेदार व समर्थकों ने भी दिल खोलकर जश्न मनाया।
विज्ञापन


    केशव प्रसाद मौर्य के घर में रविवार को परिजनों व रिश्तेदारों का जमावड़ा रहा। दोपहर बाद जैसे ही केशव प्रसाद मौर्य ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली तो टीवी देख रहे लोग खुशी से उछल पड़े और एक दूसरे को मिठाई खिलाने लगे। केशव प्रसाद के भतीजे व भतीजी भी खुश दिखीं। केशव के पिता श्यामलाल मौर्य की भी रविवार को टीवी पर निगाहें गड़ी रहीं। वह बेटे की कामयाबी पर मंद-मंद मुस्कुरा रहे थे और भतीजों से लखनऊ का हाल पूछते रहे।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए केशव के बड़े भाई सुखलाल मौर्य व छोटे भाई राजेंद्र मौर्य शनिवार को ही लखनऊ पहुंच गए थे। इनके अलावा केशव का परिवार वहां शामिल था। बाकी लोग घर में ही थे। केशव के परिजनों का उत्साह रविवार को देखते ही बन रहा था। केशव की मां धनपती देवी भी गदगद थीं। वहीं भयाहू आशा, भाभी सुशीला देवी भी बेटियां नीलम, सविता, सरिता आदि के साथ मगन थीं। केशव की इस कामयाबी का जश्न उनके रिश्तेदारों ने भी खूब मनाया। नसरुल्लापुर के रमेश मौर्य ने जगह-जगह मिठाई बांटी। सिराथू कस्बे के सभी मोेहल्लों में जश्न का माहौल रहा। प्रशांत केशरी, दीपक केशरवानी, विपिन यादव, शोभित मिश्र आदि लोगों ने भी जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लहना में निकाला जुलूस, बांटी मिठाइयां
लहना गांव में रविवार को फाते रिजवी के नेतृत्व में लोगों ने जुलूस निकाला। इसके बाद मिठाई बांटी। योगी आदित्यनाथ को सीएम व केशव प्रसाद मौर्य को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर लोगों ने अपनी खुशी जाहिर की। फाते रिजवी ने कहा कि केशव के डिप्टी सीएम बनने से जिले का विकास होगा। वह कार्य भी होंगे जो अब तक नहीं हुए थे। इसके अलावा सरकारी कार्यों में पारदर्शिता रहेगी। इस मौके पर कौसर हुसैन रिजवी, इरफान अहमद रिजवी, रोशनलाल मौर्य, श्यामलाल, लालजी प्रजापति, मज्जू मौर्य आदि लोग रहे। इसी तरह दरियापुर चौराहे में लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। यहां रामअभिलाष मौर्य, मुन्ना लाल मौर्य, राम प्रकाश पासी, रामनाथ पासी, गंगा मौर्य, बेचूलाल, श्याम आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed