फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kbjedaron next city administration predicament.Thank knee

कब्जेदारों के आगे नगर प्रशासन ने टेके घुटने

Sun, 19 Jul 2015 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 19 Jul 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
करारी (कौशाम्बी)। अतिक्रमणकारियों के सामने करारी नगर प्रशासन की एक नहीं चल पा रही है। चेतावनी देने के बाद भी अतिक्रमणकारी कब्जा हटाने को तैयार नहीं हैं। टाउन एरिया के जिम्मेदार मोहलत का वक्त खत्म होने के बाद भी कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इस वजह से आम लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कब्जेदारों पर कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों में जबरदस्त गुस्सा है।
विज्ञापन


बता दें कि करारी नगर पंचायत में अतिक्रमण की समस्या लाइलाज हो चुकी है। कस्बे के प्रमुख चौराहे से लेकर बाजार तक सड़क की पटरियों पर दुकानदारों ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है। दुकानदारों से जो थोड़ी बहुत जगह बचती है उस पर फुटपाथियों का कब्जा रहता है। इसकी वजह से आम लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। चौराहे पर अतिक्रमण की वजह से जहां जाम की समस्या बनी रहती है। वहीं बाजार में लोगों का पैदल चलना दूभर रहता है। सड़क की पटरी पर कब्जे की वजह से कई बार हादसे भी हो जाते हैं।
विज्ञापन


 इसकी शिकायत कस्बे के लोगों ने बहुत बार टाउन एरिया प्रशासन से की। पर अभी तक कब्जेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। कस्बाइयों की मानें तो लगभग दो महीने पहले नगर प्रशासन ने मुनादी कराकर कब्जेदारों को कब्जा हटाने के लिए हफ्ते भर की मोहलत दी थी। निश्चित अवधि के भीतर कब्जा नहीं हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। बताया जा रहा है कि अभी तक न तो कब्जेदारों ने कब्जा हटाया है और न ही नगर प्रशासन ने कार्रवाई की है। इसकी वजह से कस्बे के लोगों में गुस्सा है। मामले में एसडीएम नरेन्द्र बहादुर सिंह का कहना है कि अभियान चलाकर जल्द ही कब्जा हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed