{"_id":"6276c07b5095e1188f4c0074","slug":"kaushambi-will-become-an-industry-hub-set-a-target-and-prepare-an-action-plan-kaushambi-news-ald3325292188","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग हब बनेगा कौशाम्बी, लक्ष्य निर्धारित कर तैयार करें कार्य योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग हब बनेगा कौशाम्बी, लक्ष्य निर्धारित कर तैयार करें कार्य योजना
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में बोलते प्रभारी मंत्री अनिल राजभर
- फोटो : KAUSHAMBI
प्रदेश के श्रम सेेवा एवं सेवा योजन मंत्री एवं प्रयागराज मंडल के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने शनिवार को कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने जिले में कराए गए विकास कार्यों एवं शासन स्तर से संचालित योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि कौशाम्बी में उद्योग की बड़ी संभावनाएं हैं, इसलिए औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए कार्ययोजना बनाकर शासन को शीघ्र प्रस्ताव भेजें।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि कौशाम्बी सरकार की प्राथमिकता वाला जनपद है। 51 शक्ति पीठ शीतलाधाम कड़ा व बौद्ध सर्किट होने के कारण विदेशों से भी पर्यटक आते हैं। इसके मद्देनजर यहां पर उद्योग की अधिक संभावनाएं हैं। पर्यटक स्थल व औद्योगिक स्थल में उद्योग की स्थापना के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजें। अधिशासी अभियंता जल निगम, विद्युत से कहा कि पेयजल व बिजली से संबंधित शिकायतों का निस्तारण शीघ्र करें।
सांसद विनोद सोनकर ने बताया कि धाता को कौशाम्बी में शामिल करने के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि जिले में कौशाम्बी नाम का नया सर्किल बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बैठक समाप्त होने के बाद प्रभारी मंत्री ने नगरपालिका मंझनपुर के हजरत नगर वार्ड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कस्बे के लोगों से पेयजल व विद्युत आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली। बैठक में डीएम सुजीत कुमार ने प्रभारी मंत्री से बताया कि जनपद में नया मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन है।
विज्ञापन
50 शैया के आयुष अस्पताल का निर्माण पूर्ण हो चुका है। जनपद में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना सीएचसी कड़ा, सीएचसी सिराथू और पीएचसी मंझनपुर में की जा रही है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, पूर्व विधायक लाल बहादुर, संजय गुप्ता व शीतला प्रसाद, विकास द्विवेदी उर्फ पिंटू, ग्राम प्रधान विट्टन देवी, अवनीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
टेंवा में चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्या
प्रभारी मंत्री ने टेंवा गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। साथ ही ग्रामीणों से पेंशन, राशन, आवास व शौचालय आदि योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने बताया कि पात्र व्यक्तियों को शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने ग्राम सचिवालय से ही आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र जारी कराने का निर्देश दिया।
कुपोषित बच्चे को दान में दी गई गाय
प्रभारी मंत्री ने ग्राम सभा टेंवा स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान एक कुपोषित बच्चे को मंत्री अनिल राजभर व ग्राम प्रधान विट्टन देवी ने एक गाय दी।