फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: Wife gets chopped off with shovel in family dispute, accused arrested

कौशाम्बीः पारिवारिक विवाद में पत्नी को फावड़े से काट डाला, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 May 2020 03:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला, न्यूज नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला, न्यूज नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 May 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
Kaushambi: Wife gets chopped off with shovel in family dispute, accused arrested
Murder

चरवा कोतवाली क्षेत्र के रतगहा गांव में मंगलवार रात एक युवक ने अपनी बीवी को फावड़े से काट डाला। सनसनीखेज वारदात के पीछे कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। बेटी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है।

विज्ञापन


रतगहा निवासी सेवन कुमार मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। मंगलवार रात वह और उसके परिवार के सदस्य भोजन कर सो गए। बेटी शालिनी ने बताया कि मध्य रात्रि के करीब पिता उठा और उसने गहरी नींद में सो रही मां सुनीता देवी (35) की गर्दन पर फावड़े से हमला कर दिया।
विज्ञापन


वार इतना जोरदार था कि आधी गर्दन कटकर लटक गई। साथ ही मौके पर ही सुनीता की मौत हो गई। चीखें सुन उठीं तीन बेटियों ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उन्हें भी फावड़ा लेकर दौड़ा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kaushambi: Wife gets chopped off with shovel in family dispute, accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बच्चियों ने घर के बाहर बने शौचालय में कैद होकर किसी तरह खुद की जान बचाई। भोर में बच्चियों ने हिम्मत कर चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बेटी शालिनी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घटना की वजह घरेलू विवाद बता रही है। परिवार वाले साफ तौर पर कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं हैं। वहीं, ग्रामीणों में तमाम तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed