{"_id":"625c5fc2e55357667718c19f","slug":"kaushambi-video-of-young-man-firing-with-a-gun-went-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी : तमंचे से फायरिंग करते युवक का वीडियो वायरल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी : तमंचे से फायरिंग करते युवक का वीडियो वायरल
Mon, 18 Apr 2022 12:13 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 18 Apr 2022 12:13 AM IST
सार
तमंचे के साथ वायरल हो रहे युवक का यह वीडियो चरवा कोतवाली इलाके के फरीदपुर चकताजपुर गांव का बताया जा रहा है। इसी तरह पिपरी इलाके में भी एक युवक का तमंचे के साथ वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन
तमंचा चलाते समय वीडियो हुआ वायरल।
- फोटो : प्रयागराज
विस्तार
चायल सर्किल में रविवार देर शाम एक युवक का वीडियो तमंचे से फायरिंग करते हुए वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। वायरल हो रहे वीडियो में युवक एक अवैध तमंचे को हाथ लेकर पहले हवा में लहराता है और फायरिंग करके तमंचे को रख लेता है।
विज्ञापन
तमंचे के साथ वायरल हो रहे युवक का यह वीडियो चरवा कोतवाली इलाके के फरीदपुर चकताजपुर गांव का बताया जा रहा है। इसी तरह पिपरी इलाके में भी एक युवक का तमंचे के साथ वीडियो वायरल हुआ है। सीओ चायल श्यामकांत का कहना है की प्रकरण संज्ञान में है। छानबीन कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा
प्रतापगढ़ के हथिगवां के ग्राम अमान सिंह का पुरवा बेंती में तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान वीडियोग्राफर को गोली लग गई थी। फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचकर जेल भेज दिया। हथिगवां के ग्राम अमान सिंह का पुरवा बेती में बृहस्पतिवार की रात तिलक समारोह में राजकुमार सरोज उर्फ मुन्ना हर्ष फायरिंग कर रहा था। समारोह में मौजूद कैमरा मैन विपिन सरोज की पीठ में गोली लग गई। इस मामले में पुलिस ने राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। रविवार को पुलिस ने राजकुमार को अमान सिंह का पुरवा के पास से पिस्टल के साथ दबोच लिया। लिखा पढ़ी के बाद उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन