{"_id":"63ab40ed8d162608f4116117","slug":"kaushambi-video-of-dpo-molesting-female-employee-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : डीपीओ का महिलाकर्मी से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, कार्रवाई की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : डीपीओ का महिलाकर्मी से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, कार्रवाई की संस्तुति
Wed, 28 Dec 2022 12:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी (मंझनपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी (मंझनपुर)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 28 Dec 2022 12:31 AM IST
सार
डीपीओ की हरकत का वीडियो सामने आने के बाद डीएम सुजीत कुमार ने एडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विकास भवन स्थित जिला प्रोबेशन दफ्तर में महिला कर्मचारी से अश्लील हरकत करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। डीपीओ की हरकत का वीडियो सामने आने के बाद डीएम सुजीत कुमार ने एडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
साथ ही शासन को पत्र भेजकर आरोपी अफसर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति भी की है। वहीं, एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने भी तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
कौशाम्बी में महिला अधिकारों की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले जिला प्रोबेशन अधिकारी के दफ्तर में महिलाकर्मी ही सुरक्षित नहीं हैं। इसकी पुष्टि सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो से हो रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दफ्तर में अपनी कुर्सी पर बैठे डीपीओ राजनाथ राम के सामने एक महिला कर्मचारी विभागीय पत्रावली लेकर पहुंचती है।
पत्रावली में हस्ताक्षर करने के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी महिलाकर्मी को बैड टच कर रहे हैं। हालांकि महिलाकर्मी इसका विरोध करती भी दिख रही है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक अफसरों में खलबली मच गई है। मामले की गंभीरता को देखने हुए डीएम ने एडीएम न्यायिक डॉ.विश्राम की अगुवाई में दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच का निर्देश दिया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई की संस्तुति करते हुए शासन को पत्र भेजा है।
दरअसल, चार दिन पहले ही डीपीओ दफ्तर में छेड़खानी का एक मामला उजागर हुआ था। इसमें एक संविदाकर्मी डीपीओ दफ्तर में बेहोश मिली थी जिसे विभागीय
कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला कर्मचारी ने डीपीओ पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया था।
पीड़िता ने डीएम तथा प्रयागराज मंडल के कमिश्नर को पत्र भेज कर मामले की शिकायत की थी। महिला कर्मचारी का आरोप है कि उसने डीपीओ की मनमानी का विरोध किया। इसकी वजह सेेे डीपीओ ने अधिकारियों को गलत जानकारी देकर उसकी सेवाएं खत्म करा दी हैं।
महिलाकर्मी से अश्लील हरकत करते हुए डीपीओ का एक वीडियो मिला है। इसकी जांच के लिए एडीएम न्यायिक की अगुवाई में दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। आरोपी अफसर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति करते हुए शासन को पत्र भेजा गया है।
-सुजीत कुमार-डीएम
जिला प्रोबेशन अधिकारी की ओर से महिला से अश्लील हरकत करने का वीडियो सामने आया है। पीड़ित महिलाकर्मी प्रयागराज की रहने वाली हैं। उनसे संपर्क किया
जा रहा है। तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी