फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: Uproar over beating the youth, villagers surrounded the police post, fierce ruckus

कौशाम्बी : युवक को पीटने पर हंगामा, ग्रामीणों ने पुलिस चौकी घेरी, जमकर हंगामा

Sat, 19 Mar 2022 11:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Mar 2022 11:38 PM IST
सार

शनिवार की देर शाम चायल कस्बे में स्थानीय चौकी पुलिस बेरियर लगाकर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी समय पिपरी कोतवाली के लोधौर चौकी इंचार्ज हनुमान प्रताप भी मौके पर थे।

विज्ञापन
Kaushambi: Uproar over beating the youth, villagers surrounded the police post, fierce ruckus
Crime - फोटो : demo pic

विस्तार

पिपरी कोतवाली के चायल कस्बे में शनिवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक की पुलिस ने पिटाई कर दिया तो नाराज लोगों ने हंगामा किया। कस्बे के लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर चायल चौकी का घेराव किया। सूचना पाकर पूर्व विधायक विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। इस दौरान चायल कस्बे में करीब दो घंटे तक लोगों ने हंगामा किया।

विज्ञापन




शनिवार की देर शाम चायल कस्बे में स्थानीय चौकी पुलिस बेरियर लगाकर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी समय पिपरी कोतवाली के लोधौर चौकी इंचार्ज हनुमान प्रताप भी मौके पर थे। वाहन चेकिंग के दौरान चायल कस्बे के वर्तमान चेयरमैन शिवमनि केशरवानी के पुत्र शुभम और उनके बहनोई राजेश केशरवानी निवास मनौरी वहां से गुजरे तो पुलिस कर्मियों से उनकी बहज हो गई। बात बढ़ी तो नाराज पुलिस कर्मियों ने राजेश केशरवानी की पिटाई कर दिया।
विज्ञापन




इस बात से नाराज होकर कस्बे के युवक उग्र होकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर चायल मनौरी रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सूचना पाकर कुछ ही देर में पूर्व विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और चायल चौकी का घेराव करते हुए आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया। इस दौरान करीब दो घण्टे तक कस्बे में हंगामे की स्थिति बनी रही। कस्बा इंचार्ज आलोक कुमार ने बताया कि मामूली बात को लेकर तूल पकड़ाया जा रहा है। कोई बड़ी बात नहीं है। मामले की शिकायत पुलिस के अधिकारियों से भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed