फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi triple murder case: Temporary police station established in Mohidinpur Gaus, 72 policemen deployed

कौशाम्बी तिहरा हत्याकांड : मोहिद्दीनपुर गौस में स्थापित किया गया अस्थाई थाना, 72 पुलिसकर्मियों की तैनाती

Sat, 16 Sep 2023 11:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 16 Sep 2023 11:27 AM IST
सार

बेटी दामाद और ससुर की हत्या के बाद महेवाघाट थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गौस गांव में अस्थायी थाना स्थापित कर दिया गया है। एडीजी के निर्देश पर स्थापित इस अस्थायी थाने में एक इंस्पेक्टर के साथ 11 दरोगा सहित 72 पुलिसकर्मी और महिला सिपाहियों की तैनाती की गई है। घटना को लेकर दूसरे दिन भी स्थिति तनावपूर्ण है। पूरे इलाके में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है। 

विज्ञापन
Kaushambi triple murder case: Temporary police station established in Mohidinpur Gaus, 72 policemen deployed
परिजनों को समझाते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शुक्रवार को तिहरे हत्याकांड के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए एडीजी के निर्देश पर मोहिद्दीनपुर गौस गांव में अस्थायी थाना स्थापित किया गया है। यहां पर इंस्पेक्टर और उप निरीक्षक समेत 72 सिपाहियों और महिला पुलिस की तैनाती की गई है। शनिवार को भी गांव में तनाव देखा गया। अंतिम संस्कार के पहले जमकर बवाल हुआ। परिजन विवादित भूमि पर शव को दफनाने पर अड़ गए थे। हालांकि पुलिस ने किसी तरह से समझा बुझाकर शवों को गंगा घाट पर भेजा। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है, जबकि अन्य की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन


एडीजी जोन प्रयागराज के निर्देश पर मोहिद्दीनपुर गौस में अस्थायी थाना स्थापित कर दिया गया है। अस्थायी थाने ने काम करना भी शुरू कर दिया है। चुनाव सेल में तैनात रहे रोशन लाल को इंस्पेक्टर बनाया गया है। विभिन्न थानों में तैनात 11 उपनिरीक्षकों को अस्थायी थाने में तैनाती दी गई है। इसमें पिपरी थाने से जयपान सिंह यादव, महेंद्र कुमार दुबे, सरायअकिल से दिनेश कुमार शर्मा, महेवाघाट से शकील अहमद खां, कौशाम्बी से प्रमोद सिंह, पश्चिम शरीरा से राजेंद्र कुमार पांडेय, मंझनपुर से अजय प्रताप सिंह, जंग बहादुर, कोखराज से बलराम सिंह, कृष्ण स्वरूप यादव और कड़ाधाम थाने से वीरेंद्रनाथ तिवारी को अस्थायी थाने मोहिद्दीनपुर गौस भेजा गया है। इसके अलावा विभिन्न थानों से कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और डेढ़ दर्जन महिला पुलिसकर्मयों को अस्थायी थाने पर तैनाती दी गई है। 

विज्ञापन

Kaushambi triple murder case: Temporary police station established in Mohidinpur Gaus, 72 policemen deployed
परिजनों को समझाते बुझाते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

पिता पुत्री का एक साथ किया गया अंतिम संस्कार
तिहरा हत्याकांड में शुक्रवार को पिता-पुत्री का एक साथ अंतिम संस्कार उमर्चा घाट पर किया गया। दामाद का अंतिम संस्कार उसके गांव ककराबाद में किया गया। गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है। 

घरों में नहीं जले चूल्हे
बेटी दामाद और ससुर की हत्या के बाद शुक्रवार को गांव में किसी के घर में चू्ल्हे नहीं जले। 50 घरों की बस्ती में सियापा पसरा रहा। सभी घरों में ताले बंद रहे। सिर्फ एक घर ही खुला रहा। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 

विवादित जमीन पर शव दफनाने में पर अड़े परिजन
बेटी दामाद और ससुर की हत्या के बाद परिजन शवों को विवादित भूमि पर दफनाने पर अड़े रहे। इसको लेकर तनाव पैदा हो गया। बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और काफी समझाने बुझाने के बाद शवों को अंतिम संस्कार करने के लिए राजी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed