फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi Transgender suspected of child theft tied to electric pole and beaten, six arrested

Kaushambi : बच्चा चोरी के शक में किन्नर को बिजली के खंभे से बांध कर पीटा, छह गिरफ्तार

Wed, 01 Oct 2025 05:06 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Oct 2025 05:06 PM IST
सार

पिपरी कोतवाली के गोविंदपुर लोकीपुर गांव में सोमवार रात बच्चा चोरी के शक में किन्नर को बिजली के खंभे से बांध कर लोगों ने पीट दिया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
Kaushambi Transgender suspected of child theft tied to electric pole and beaten, six arrested
गिरफ्तार। - फोटो : stock.adobe

विस्तार

पिपरी कोतवाली के गोविंदपुर लोकीपुर गांव में सोमवार रात बच्चा चोरी के शक में किन्नर को बिजली के खंभे से बांध कर लोगों ने पीट दिया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घायल किन्नर की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद व कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर किया गया है। वहीं छह आरोपियों गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पश्चिमशरीरा कोतवाली के धवाड़ा गांव निवासी किन्नर पूजा उर्फ बबलू के मुताबिक उसके गांव की पारिवारिक बहन की ससुराल पिपरी कोतवाली के कुंदनपुर गांव में है। नवरात्र में लगे दुर्गा पूजा पंडाल में नृत्य आदि कर पैसे कमाने के लिए वह एक हफ्ते पहले बहन के घर आई थी। सोमवार को वह पड़ोस के गांव गोविंदपुर लोकीपुर के पूजा पांडाल में नृत्य करने गई थी।
विज्ञापन


रात करीब आठ बजे बहन के घर लौटने के दौरान गांव के बाहर स्थित नींबू के बाग के समीप मौजूद बच्चे उसे देख कर भागने लगे। आरोप है कि ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। उन्होंने बिजली के खंभे से बांध कर चप्पल और डंडों से उसकी पिटाई शुरु कर दी। किसी ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी पाकर आई पुलिस ने बिजली के खंभे से रस्सी खोल कर उसे आजाद किया। इसके बाद उसका इलाज करा कर रिश्तेदार के घर भेज दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान तीन हजार रुपये नकद समेत सोने की नथिया और लॉकेट भी छीन लिया गया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर कपुल, बबलू, इंदर, राजू और महेंदर समेत कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed