{"_id":"5defeed28ebc3e88195ba4bb","slug":"kaushambi-s-jailer-honored-for-better-arrangements-kaushambi-news-ald2626020142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर व्यवस्था के लिए कौशाम्बी के जेलर सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर व्यवस्था के लिए कौशाम्बी के जेलर सम्मानित
विज्ञापन
Kaushambi's jailer honored for better arrangements
- फोटो : KAUSHAMBI
बेहतर व्यवस्था के लिए कौशाम्बी के जेलर सम्मानित
मानवाधिकार दिवस पर दिल्ली की संस्था ने लखनऊ में दिया सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिला कारागार में बेहतर व्यवस्था करने के लिए कौशाम्बी के जेलर को सम्मानित किया गया है। मानवाधिकार दिवस पर दिल्ली की एक संस्था ने लखनऊ उन्हें तिनका-तिनका अखिल भारतीय पुरस्कार दिया। इसे लेकर जेल प्रशासन गदगद है।
देश की राजधानी दिल्ली की संस्था तिनका-तिनका फाउंडेशन हर साल मानवाधिकार दिवस के मौके पर बेहतर काम करने वाले जेलरों को सम्मानित करती है। अच्छे काम का आंकलन संस्था के लोग पूरे साल भर तक करते हैं। इस साल कौशाम्बी के जेलर बीएस मुकुंद को भी लखनऊ में संस्था अध्यक्ष वर्तिका नंदा ने सम्मानित किया। जेलर ने बताया कि यह पुरस्कार पूरे भारत वर्ष की जेलों में जेल सुधार पर किए गए कार्यों के आधार पर दिया जाता है। जेलर को डीएम मनीष कुमार वर्मा व एसपी अभिनंदन ने भी बधाई दी है।