फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: President Dilip Pandey, Tushar Tiwari elected General Secretary in Kaushambi Bar Association electi

Kaushambi : कौशाम्बी बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष दिलीप पांडेय, तुषार तिवारी महामंत्री निर्वाचित

Sat, 30 Nov 2024 04:21 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Nov 2024 04:21 PM IST
सार

कौशाम्बी बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार पांडेय ने जीत दर्ज की है। दिलीप कुमार पांडेय ने 334 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बचन सिंह को 66 मतों से पराजित किया। बचन सिंह को 268 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रहने वाले देवशरण को 121 मतों से ही संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन
Kaushambi: President Dilip Pandey, Tushar Tiwari elected General Secretary in Kaushambi Bar Association electi
कौशाम्बी बार एसोसिएशन के चुनाव में निर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री। - फोटो : संवाद।

विस्तार

कौशाम्बी बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार पांडेय ने जीत दर्ज की है। दिलीप कुमार पांडेय ने 334 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बचन सिंह को 66 मतों से पराजित किया। बचन सिंह को 268 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रहने वाले देवशरण को 121 मतों से ही संतोष करना पड़ा। इसी तरह महामंत्री पद पर तुषार तिवारी ने रिकॉर्ड 215 मतों से जीत दर्ज की. तुषार तिवारी को 336 मत मिले।

विज्ञापन


निकटतम प्रतिद्वंदी प्रकाश भट्ट को 161, अजय पांडेय को 97, वीरेंद्र तिवारी को 63 और अरविंद सिंह को 26 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर शशि त्रिपाठी निर्वाचित घोषित किए गए। शशि को 349, देवेश श्रीवास्तव को 95, संजय को 106 और पवन को 139 मत मिले। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कौशल किशोर द्विवेदी ने 241 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शिव प्रकाश द्विवेदी (223 वोट) को 18 मतों से पराजित किया। तीसरे स्थान पर शिवप्रसाद भारती को 167 वोट मिले। परिणाम आने के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया। इसके पूर्व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed