फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर बिफरे सपाई, घेरी कोतवाली

Thu, 06 Feb 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
kaushambi news
kaushambi news - फोटो : KAUSHAMBI
सिराथू। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा की गिरफ्तारी से नाराज दोआबा के सपाइयों ने बुधवार को सैनी कोतवाली का घेराव किया। यहां धरना-प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामा देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। क्षेत्र में रही फोर्स बुलाई जाने लगी। हालांकि, इससे पहले ही सपाई चले गए।
विज्ञापन

अनीस राजा बुधवार को कौशाम्बी आ रहे थे। यहां उन्हें परास स्थित एक विद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होना था। इसके बाद आगे का कार्यक्रम था। इससे पहले ही रायबरेली में पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी होते ही सपाई बिफर पड़े। समाजवादी कार्यकर्ता सैनी चौराहे पर उनका स्वागत करने के लिए खड़े थे। गिरफ्तारी की जानकारी पाकर सैनी कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली का घेराव करने के साथ ही धरना-प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव ने कहा कि प्रदेश में तानाशाही का आलम है। एमएलसी वासुदेव यादव ने कहा कि सरकार गुंडागर्दी पर आमादा है। इस मौके पर निधि यादव, गुलाम हुसैन, शादाब अहमद, अनुज यादव समेत तमाम सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed