फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

एटीएम खंगालने की योजना बना रहे तीन बदमाश मुठभेंड़ में गिरफ्तार

Thu, 16 Jan 2020 12:16 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
kaushambi news
kaushambi news - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। महेवाघाट कोतवाली पुलिस ने बुधवार दोपहर एटीएम मशीन खंगालने की योजना बना रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। लुटेरों के कब्जे से गैस कटर सहित अन्य उपकरण व अवैध असलहे भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

महेवाघाट कोतवाली इलाके की कुम्हियावां बाजार में बीओबी के साथ ही एक निजी कंपनी का भी एटीएम बूथ बना हुआ है। कोतवाल अतुल सिंह को बुधवार सुबह खबर मिली कि कार सवार तीन बदमाश बाजार में रुककर एटीएम में चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने फोर्स के साथ घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही बदमाश भागने लगे। पीछा करने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गनीमत ये रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। बाद में पुलिस ने घेरकर साजिदपुत्र रईस निवासी शिकारपुरथाना ताबड़ु जिला मेवात (हरियाणा) इसी प्रांत के पलवल जिला स्थित हथिना थानाक्षेत्र के महलुका गांव निवासी अनीश पुत्र कमरुद्दीन व चांदपुत्र अहमद खान निवासी रामपुराथाना भिवाड़ी जनपद अलवर (राजस्थान)को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों ने एटीएम में चोरी की योजना बनाने की बात स्वीकार की। बताया कि बुधवार रात ही काम को अंजाम देकर फरार होने की तैयारी थी। बदमाशों की कार पुलिस ने सीज कर दी है। उनके कब्जे से गैस सिलेंडर, गैसकटिंग करने का पाइप, प्रेशरमीटर तार काटने का प्लासतथा तीन तमंचा व दो मोबाइल फोन बरामद हुआ है। एसपी अभिनंदन ने गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल सभी मातहतों की पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed