फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

सीओ ने सीज की सपा नेता की गाड़ी

Sun, 02 Aug 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 02 Aug 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
पद का बोर्ड लगाकर बिना नंबर की गाड़ी से चलना मंझनपुर विधान सभा क्षेत्र सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष को महंगा पड़ गया। शनिवार दोपहर करारी में सीओ सिटी ने उनकी गाड़ी सीज कर दी। वाहन करारी पुलिस के कब्जे में दे दिया है। इससे सपाइयों में नाराजगी है। हालांकि पार्टी के लोग कुछ बोलने से कतरा रहे हैं। बता दें कि करारी थाना क्षेत्र के सालेपुर गांव निवासी हजरत मोहम्मद अजमल शाह मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष है। उन्होंने अपनी कार में पद का बोर्ड लगा रखा है।
विज्ञापन


सीओ सिटी पुर्णेंदु सिंह का दावा है कि सपा नेता की गाड़ी का पंजीकरण भी नहीं है। शनिवार की दोपहर करारी थाने के पास सीओ ने गाड़ी रोककर सपा नेता से कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सके। इसके अलावा नियम के विरुद्ध बोर्ड लगाने और नंबर नहीं लिखवाने का कोई सही कारण भी नहीं बता सके। इसे लेकर सीओ ने उनकी गाड़ी सीज कर करारी थाने में खड़ी करा दी। सपा नेता ने इसकी जानकारी पार्टी के लोगों को दी तो सभी ने नाराजगी जताई। हालांकि किसी ने भी हस्तक्षेप करने की हिमाकत नहीं की। सीओ ने बताया कि एसपी के निर्देश पर जिले में बगैर नम्बर वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed