{"_id":"fd10727277ba7f6eda64794b513d3510","slug":"kaushambi-news-hindi-news-96","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटा जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटा जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Fri, 31 Jul 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
बेटे के साथ बाइक से वैद्य के घर चरवा के मेडुआपर गांव दवा लेने जा रही विवाहिता को पिपरी के सिंहपुर गांव के समीप तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसे में विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई। बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका इलाहाबाद के सदियापर गांव की रहने वाली थी। हादसा देख मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए जमकर बवाल काटा। डीसीएम में तोड़-फोड़ करते हुए ग्रामीणों ने उसमें आग लगी दी। सूचना पर सीओ चायल कई थानों की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उग्र लोगों को शांत कराते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में हुई विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
इलाहाबाद के सदियापर गांव की रूपा देवी (42) पत्नी सुखसाहब सिंह शुक्रवार सुबह बेटे राहुल के साथ बाइक से चरवा के मेडुआपर गांव वैद्य के घर जा रही थी। पिपरी के सिंहपुर गांव के समीप पीछे से आई तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मारते हुए विवाहिता को कुचल दिया। हादसे में विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा बेटा राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भाग कर घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों को देख डीसीएम चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने घायल को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराते हुए डीसीएम में आग लगा दी। हंगामे की खबर लगते ही सीओ चायल आलोक मिश्र, पुरामुफ्ती, चरवा और पिपरी पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उग्र लोगों को शांत कराते हुए किसी तरह पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की जानकारी होते ही मृतका के घर वाले रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।