{"_id":"e9910972411e81571deb919d0145ae54","slug":"kaushambi-news-hindi-news-95","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Fri, 31 Jul 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
करारी थाना क्षेत्र के अगियौना गांव में शुक्रवार सुबह करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सुबह युवक निजी नलकूप चलाते समय स्टार्टर में उतरे करंट की चपेट में आ गया था। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। करारी थाना क्षेत्र के अगियौना गांव का रहने वाला अनिल यादव (25) पुत्र उमाशंकर किसान है। बृहस्पतिवार की शाम वह गांव के बाहर लगे निजी नलकूप की देखरेख करने गया था। शुक्रवार सुबह बिजली आने के बाद वह जैसे ही स्टार्टर के पास पहुंचा तभी करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह नलकूप की कोठरी खुली देख गांव के लोग पहुंचे तो वह मरा पड़ा था। युवक के मौत की खबर सुनते ही घर-परिवार के लोग रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। दोपहर में परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन