{"_id":"fd0f1ce4f86b6ec1b475819bdcaf592a","slug":"kaushambi-news-hindi-news-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल लगाकर सांसद ने सुनीं जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल लगाकर सांसद ने सुनीं जनसमस्याएं
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sat, 09 May 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने शनिवार को मंझनपुर के विश्रामगृह में चौपाल लगाकर आमजन की समस्याएं सुनी। इस दौरान बिजली की कटौती, गांव-गांव खराब पड़े हैंडपंपों से खड़ी हुई पानी की समस्या से लोगों ने सांसद को रूबरू कराया। वहीं कुछ लोगों ने पुलिस की मनमानी की शिकायत भी सांसद से की। उन्होंने ग्रामीणों को इन दिक्कतों से जल्द निजात दिलाने का भरोसा दिलाया है।
मंझनपुर स्थित विश्राम गृह में शनिवार को लगी सांसद की चौपाल में 200 से अधिक लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। इनमें मोहब्बतपुर पइंसा के रमेश सोनकर, बिसारा गांव के भवानीदीन, नरेश कुमार, नियामतपुर के देवमनि, चक चमरूपुर के जगदीश प्रसाद, रामसहायपुर गांव के राम आसरे, मोनू, अरई अशरफपुर के सुनील कुमार, कनैली शशांकेश्वर आदि ने पानी की समस्या से उन्हें रूबरू कराया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगे ज्यादातर हैंडपंप सालों से खराब पड़े हैं। शिकायत के बाद भी जलनिगम के अफसर इन्हें ठीक नहीं करा रहे हैं।
इसी तरह से दरवेशपुर गांव के पप्पू पाल, मुन्नालाल आदि ने गांव में अब तक विद्युतीकरण नहीं होने की शिकायत सांसद से की। सांसद ने सभी प्रार्थनापत्रों को संबंधित विभागों के अफसरों को देने और जल्द से जल्द इन समस्याओं के समाधान का भरोसा ग्रामीणों को दिलाया है। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष संतोष पटेल, प्रेमचंद्र चौधरी, संजय गुप्ता, जर्नादन मिश्र, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, गुलाब सोनकर, चंदन केसरवानी, मिथिलेश केसरवानी, बाबूलाल सरोज, हीरालाल, ओमप्रकाश पासी, रमेश सोनकर, रानू विश्वकर्मा, बाबूलाल प्रजापति, विजय द्विवेदी आदि मौजूद रहे।