फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

सामूहिक नकल में 4 केंद्रों की परीक्षा निरस्त

Fri, 26 Feb 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
प्रशासनिक सख्ती को धता देते हुए नकलमाफिया हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में हर बार की तरह इस बार भी हावी दिख रहे हैं। रोजाना परीक्षा केंद्रों में सामूहिक नकल की धरपकड़, कार्रवाई के बाद भी नकल कराने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान के पेपर में तीन परीक्षा केंद्रों में सामूहिक नकल होते मिली। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान में भी एक परीक्षा केंद्र में सामूहिक नकल होने का भंडा फोड़ हुआ। कार्रवाई करते हुए डीएम ने इन चारों परीक्षा केंद्र में शुक्रवार को हुई परीक्षा निरस्त कर दी है। वहीं 6 छात्र भी नकल करते मिलने पर रिस्टीकेट किए गए हैं।
विज्ञापन



हाईस्कूल में शुक्रवार को पहली पाली में विज्ञान की परीक्षा थी। परीक्षा केंद्रों का जायजा लेने निकले जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने देवराज सिंह इंटर कालेज मुरादपुर, कारी सैयद इंटर कालेज चूहापीरन में सामूहिक नकल होते पकड़ी। वहीं डीआईओएस राकेश कुमार श्रीवास्तव ने पहली पाली में ज्योतिबाराव फूले स्कूल जहानपुर में सामूहिक नकल होते पाया। वहीं दूसरी पाली में शुक्रवार को इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान सेकेंड पेपर की परीक्षा थी। इस पाली में भी सचल दस्ते के साथ ज्यादातर जिलास्तरीय अधिकारियों को डीएम ने परीक्षा केंद्रों की जांच में लगाया था। जांच के दौरान डीआईओएस ने श्याम किशोर स्कूल पट्टी परबेजाबाद में सामूहिक नकल होते पकड़ा।
विज्ञापन


 जिलाधिकारी ने सामूहिक नकल होने पर इन चारों परीक्षा केंद्र में शुक्रवार को हुई परीक्षा निरस्त कर दिया है। वहीं सामूहिक नकल होती मिलने पर डीएम ने उक्त परीक्षा केंद्रों में तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ जांच का भी आदेश दिया है। वहीं शुक्रवार को ब्रह्मचारी इंटर कालेज तिल्हापुर में एक, जनता इंटर कालेज में 4, सुशीला देवी उच्चतर माध्यमिक स्कूल बैरम में एक और एसएन इंटर कालेज सिराथू में 1 छात्र को नकल करते हुए पकड़कर सचलदस्ते में शामिल अफसरों ने रिस्टीकेट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन








विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed