{"_id":"199e032561a1d66ed4d50b245aa0acd6","slug":"kaushambi-news-hindi-news-647","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगी नेतागीरी पड़ेगी, मारे जाओगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगी नेतागीरी पड़ेगी, मारे जाओगे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मानदेय नहीं मिलने से परेशान जिला अस्पताल के संविदा कर्मियों को संस्था के प्रबंधक ने जानलेवा धमकी दी है। संविदाकर्मियों ने बृहस्पतिवार को यह आरोप लगाते हुए डीएम, एसपी और विभागीय उच्चाधिकारियों को प्रार्थनापत्र देकर मानदेय का भुगतान कराने और सुरक्षा की गुहार लगाई।
जिला अस्पताल में जीत सिक्योरिटी सर्विसेस इलाहाबाद के 57 युवक-युवतियां संविदा पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर कार्यरत हैं। संविदाकर्मी हरेंद्र कुमार पाल, शांति देवी, तीरथ सिंह, चंद्रशेखर दूबे, यशवंत कुमार, जावित्री देवी, सरिता देवी, सुषमा देवी, जीतेंद्र कुमार, अंकित कुमार, हरिश्चंद्र, देवलाल, अमित पांडेय, पुष्पराज, मदन सिंह, रंजीत कुमार, योगेश कुमार, विपिन कुमार, ज्ञानचंद्र, धीरेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, कृृपाशंकर, वसीम आदि ने बताया कि उन्हें 9 महीने से मानदेय नहीं दिया जा रहा है। कई बार संस्था के प्रबंधक के अलावा सीएमएस, सीएमओ से शिकायत की गई, लेकिन मानदेय का भुगतान नहीं हुआ। इस पर संविदाकर्मियों ने सांकेतिक हड़ताल करते हुए प्रदर्शन शुरू किया है। संविदाकर्मी सुबह घंटेभर तक कोई काम नहीं करते हैं। इसके बाद बांह पर काली पट्टी बांधकर सफाई आदि का काम निपटाते हैं। संविदाकर्मियों के प्रदर्शन को देखते हुए अफसरों ने संस्था के प्रबंधक पर मानदेय भुगतान का दबाव बनाया है।
संविदाकर्मियों का आरोप है कि संस्था के प्रबंधक ने मानदेय का भुगतान करने के बजाय फोन करके संविदाकर्मी हरेंद्र कुमार पाल को नेतागीरी बंद करने की धमकी दी। धमकाया कि प्रदर्शन करना मंहगा पड़ेगा। जान से हाथ धोना पड़ सकता है। प्रबंधक की धमकी से भड़के कर्मचारियों ने इसकी शिकायत डीएम, एसपी, सीएमएस और एडी स्वास्थ्य को शिकायती पत्र फैक्स करके की है। चेताया कि उन्हें मानदेय का भुगतान और सुरक्षा नहीं प्रदान की गई, तो वे धरना-प्रदर्शन को बाध्य होंगे।