फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi news

चेक लेकर भटक रहे किसान

Wed, 29 Apr 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Wed, 29 Apr 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Kaushambi news
मुआवजे की चेक पर तहसीलदार के हस्ताक्षर नहीं होने से पीड़ित किसानों को बैंक से पैसा नहीं मिल रहा है। चायल क्षेत्र के कई पीड़ित चेक लेकर बैंकों का चक्कर लगा रहे हैं। मितुआपुर गांव के पीड़ितों ने भुगतान नहीं होने पर मंगलवार को एसडीएम का घेराव किया। मार्च-अप्रैल में हुई बेमौसम बारिश जिले के हजारों किसान बर्बाद हो गए। प्रशासन ने मौसम की मार से प्रभावित किसानों को मुआवजे के लिए करीबन 71 करोड़ रुपये की मांग शासन से की थी। अभी जिले को सिर्फ 2.50 करोड़ रुपये मिले हैं।
विज्ञापन


इस धनराशि का तीनों तहसील के प्रभावित किसानों को वितरण शुरू कर दिया गया है। अब तक 1.50 करोड़ से अधिक की धनराशि के चेक तमाम किसानों को बांटे जा चुके हैं, लेकिन मुआवजे की ये चेक भुगतान के लिए लेकर किसान बैंकों का चक्कर लगा रहे हैं। चेक में नाम गलत होने, अफसरों के हस्ताक्षर नहीं होने आदि के कारण किसानों को राहत राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा है। ऐसी ही समस्या से मितुआपुर गांव के शिवकरन, ननकूलाल, द्वारिका प्रसाद, मंदरी, कलावती, सुनीता देवी, सुंदरी देवी, शंकरलाल, लमकी देवी आदि भुगत रहे हैं।
विज्ञापन



इन किसानों ने बताया कि चेक लेकर वे दो दिन से बैंक का चक्कर लगा रहे हैं। मंगलवार को बैंक के कैशियर ने उन्हें बताया कि चेक पर तहसीलदार के दस्तखत ही नहीं है। यह सुनते ही किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। तमतमाए किसान चायल तहसील पहुंचे और एसडीएम का घेराव किया। उप जिलाधिकारी ने किसानों का चेक लेकर उसमें तहसीलदार के हस्ताक्षर करवाए। तहसील के एक कर्मी इन किसानों के साथ बैंक भेजकर राहतराशि का भुगतान करवाया। बता दें कि मितुआपुर की तरह अन्य गांवों के भी अन्नदाता परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed