{"_id":"8361d88ae0d71844e9a29b0265119068","slug":"kaushambi-news-hindi-news-576","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख चुनाव आज: 6 ब्लाकों में होगा घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख चुनाव आज: 6 ब्लाकों में होगा घमासान
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ब्लाक के नए प्रमुख के निर्वाचन के लिए मतदान रविवार को है। कौशाम्बी और नेवादा ब्लाक में एक-एक प्रत्याशी के नामांकन के बाद अब जनपद की 6 ब्लाकों में प्रमुख पद का घमासान होना है। शनिवार 5 प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने से मैदान में अब 14 दावेदार बचे हैं। इसमें मंझनपुर, कड़ा, सरसवां और मूरतगंज में दो-दो प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर होगी। वहीं चायल और सिराथू में त्रिकोणीय मुकाबला है। प्रमुख चुनाव के लिए प्रशासन और पुलिस ने भी अपनी तैयारी पूरी होने का दावा किया है।
ब्लाक प्रमुख पद के लिए रविवार को होने वाले चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन हुआ था। शनिवार को नाम वापसी के दिन मंझनपुर से उम्मीदवार अनीता देवी ने पर्चा वापस ले लिया। इससे अब यहां सपा प्रत्याशी हरिमोहन और बसपा समर्थित फातिमा सुकेना के बीच सीधी टक्कर है। इसी तरह से कड़ा में बिंदु ने पर्चा वापस ले लिया। वहां अब सपा के अनिल चौरसिया और अनुज सिंह के बीच मुकाबला होगा। इसी तरह से सिराथू में धर्मेद कुमार ने पर्चा वापस लिया।
अब सिराथू में ब्लाक प्रमुख पद के लिए तीन प्रत्याशी जितेंद्र सोनकर, रेनू देवी और आशीष पासी मैदान में रह गए हैं। मूरतगंज में पूर्व प्रमुख जेबी सऊद के नामांकन वापस लेने से अब यहां सपा के भूपेंद्र सिंह और मोहम्मद सऊद, सरसवां से सुमन देवी के पर्चा वापस लेने से यहां प्रभावती और विद्या देवी के बीच सीधी टक्कर होगी। वहीं चायल में किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है। इससे वहां सपा की निर्मला देवी, अनीता देवी और बसपा के सोनू कुमार के बीच मुकाबला है। ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग ने भी अपनी तैयारी कर ली है। एसपी वीके मिश्रा ने बताया कि जिन 6 ब्लाकों में मतदान होना है। वहां दो-दो थानेदारों के अलावा एक-एक अन्य दरोगा, सिपाहियों के अलावा पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। सर्किल अफसर, एएसपी के अलावा वे खुद भी मोबाइल रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहेंगे।