{"_id":"96669568e31fdc038d235722e18f3f6a","slug":"kaushambi-news-hindi-news-562","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) मंगलवार को रिजवी कालेज करारी में हुई। दोनों पालियों में कुल 5982 में 5437 आवेदक परीक्षा में शामिल हुए। प्रभारी डीएम, एसपी ने परीक्षा केंद्र का जायजा लिया। प्रभारी डीएम ने सकुशल परीक्षा संपन्न होने का दावा किया है।
डीआईओएस राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह 10.30 बजे से पहली पाली में उच्च प्राथमिक के लिए 3419 में करीब 3137 और 2.30 बजे से दूसरी पाली में प्राथमिक स्तर के लिए 2563 में तकरीबन 2300 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 190 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। परीक्षा कराने के लिए 4 मजिस्ट्रेट और 4 सचल दल भी गठित किया गया था। वहीं परीक्षा केंद्र रिजवी कालेज करारी को पुलिस छावनी में ही तब्दील कर दिया गया था। कालेज की ओर जाने वाले रास्ते पर वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया गया था। केंद्र के चारों तरफ पुलिस और पीएसी के जवानों तैनात थे। वहीं दो सीओ, 8 दरोगा के अलावा एएसपी, एसडीएम पूरे दिन परीक्षा केंद्र में मौजूद रहे।
वहीं एसपी वीके मिश्रा ने बताया कि परीक्षा केंद्र के अलावा आसपास की बाजारों, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, टेंपो स्टैंड पर भी पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती की गई थी। बता दें कि 6 नवंबर 2015 को लेखपाल भर्ती परीक्षा के दौरान कौशाम्बी में परीक्षार्थियों ने जमकर उपद्रव किया था। अटसराय और सुजातपुर रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों को रोककर हंगामा काटने वाले अभ्यर्थियों ने मूरी एक्सप्रेस में लूटपाट भी की थी। मूरतगंज स्थित परीक्षा केंद्र में तोड़फोड़ के अलावा हाईवे पर चक्काजाम किया था। मंझनपुर के भी एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा काटा था। लेखपाल परीक्षा के दौरान हुए उपद्रव से सीख लेते हुए अफसरों ने टीईटी के लिए तगड़ा सुरक्षा इंतजाम किया था।