{"_id":"c9bf0133e7870597ac71172dfc8e0227","slug":"kaushambi-news-hindi-news-521","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में पॉलीथिन पर प्रतिबंध बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी में पॉलीथिन पर प्रतिबंध बेअसर
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Sat, 23 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए पॉलीथिन के इस्तेमाल पर रोक कौशाम्बी में फिलहाल तीन दिन बाद भी असरहीन बनी है। शनिवार को ही जिला मुख्यालय मंझनपुर में किराने से लेकर खाद्य पदार्थों की बिक्री पालीथिन में होती दिखी। इतना ही नहीं जनपद में कुटीर धंधेबाज भी पालीथिन का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं।
पर्यावरण के लिए घातक बनी पॉलीथिन पर रोक लगा दी गई है। हालांकि यह प्रतिबंध जनपद में अभी तक प्रभावी नहीं दिख रहा है। जबकि 20 जनवरी से सूबे में इसका प्रयोग प्रतिबंधित हुआ है। शनिवार को तीसरे दिन मंझनपुर बाजार में घूमने पर लगभग सभी दुकानों पर पन्नी में ही सामान की बिक्री, खरीद होती दिखी। सब्जी, किराना ही नहीं गरम चाय तक लोग पालीथिन में बेचते और ले जाते दिखे। इसके अलावा कौशाम्बी में बिस्किट, पापकार्न, नमकीन आदि बनाकर बेचने का कुटीर धंधा चलाने वाले भी पालीथिन का इस्तेमाल धड़ल्ले से कर रहे हैं।
दुकानदारों और धंधेबाजों पर पालीथिन रोक का कोई असर नहीं हुआ है। मामले में जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि पालीथिन पर रोक लगी है। इसका अनुपालन कराने के लिए टीम गठित करके छापेमारी कराई जाएगी। उन्होंने आमजन का भी आह्वान किया है कि पालीथिन का प्रयोग पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। लोग खुद इसे प्रयोग में लाने से बचें। कहाकि सबसे अहम जागरूकता है। लोगों को खुद अपने और परिवार के स्वास्थ्य के लिए पालीथिन के इस्तेमाल से बचना होगा।