{"_id":"24452cabcf8b9e6aae75a1b1874c8936","slug":"kaushambi-news-hindi-news-510","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के खिलाफ पंचायत सदस्यों ने तानी मुट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के खिलाफ पंचायत सदस्यों ने तानी मुट्ठी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव के महीनेभर बाद भी ग्रामसभा की बैठक कराकर समितियों का गठन नहीं होने से कसिया गांव के पंचायत सदस्यों ने प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बृहस्पतिवार को सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी की मनमानी की शिकायत डीएम से की।
जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को कार्रवाई का निर्देश दिया है। मूरतगंज ब्लाक के कसिया ग्रामसभा के पंचायत सदस्य प्रवीण कुमार, जगजीत, अनीस, अनीता देवी, कविता पाल, सुकरी, फूलकली, अशोक सिंह, छेदीलाल, मदईलाल, बांकेलाल, महेश प्रसाद, प्रमोद कुमार, राजकुमार, कामता प्रसाद आदि ने बताया कि 20 दिसंबर 2015 को शपथ ग्रहण के दिन ही डीएम ने 26 दिसंबर को सभी ग्रामसभा की खुली बैठक आयोजित करके ग्राम पंचायत समितियों के गठन का निर्देश दिया था।
आरोप है कि कसिया गांव में प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी की मनमानी के कारण अब तक ग्रामसभा की खुली बैठक और पंचायत समितियों का गठन नहीं किया जा सका है। सदस्यों की मानें तो 26 दिसंबर को प्रधान से खुली बैठक आयोजित करने को कहा गया, तो उन्होंने 2 जनवरी को बैठक आयोजन की बात कही, लेकिन अब तक बैठक और समितियों का गठन नहीं हुआ। इसके कारण ग्रामसभा के सभी विकास कार्य ठप पडे़ हैं। सदस्यों को आशंका है कि प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी बगैर बैठक कराए ही मनमानी तरीके से समितियों का गठन और विकास कार्य में मनमानी करके सरकारी धन डकारने की तैयारी में हैं। सदस्यों ने बृहस्पतिवार को प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी की इस मंशा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए डीएम से शिकायत की। जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को ग्रामसभा की खुली बैठक और समितियों के जल्द गठन का निर्देश दिया है।